होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

कल है जानकी जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजन विधि

By Astro panchang | Mar 05, 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन माता सीता प्रकट हुई थीं। इस बार जानकी जयंती 06 मार्च को है। इस दिन को सीता अष्टमी और सीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागिन महिलाऐं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए भावपूर्वक व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। माना जाता है कि यदि कुंवारी लड़की इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करे तो विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। 

शुभ मुहूर्त

पूजन विधि

व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार मिथिला के राजा जनक की कोई संतान नहीं थी। एक राजा जनक यज्ञ के लिए खेत को जोत रहे थे। तभी अचानक एक क्यारी में दरार हुई और उस जगह से एक कन्या निकली। राजा जनक ने उस कन्‍या को अपनी पुत्री मान लिया और उसे सीता नाम दिया। जिस दिन राजा जनक को खेत में सीता मिलीं उस दिन फाल्‍गुन माह के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि थी। तभी से इस दिन को सीता जयंती के रूप में मनाया जाता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.