होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vat Savitri Vrat 2024 Upay: दांपत्य जीवन के तनाव को दूर करने के लिए वट सावित्री व्रट के दिन करें ये विशेष उपाय

By Astro panchang | Jun 06, 2024

सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत किया जाता है। इस बार 06 जून 2024 को वट सावित्री व्रत किया जा रहा है। इसलिए महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती के अलावा बरगद के पेड़ की भी पूजा-अर्चना करती हैं।
 
बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यदि वट सावित्री व्रत के दिन कुछ उपाय किए जाएं, तो इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल बनता है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

नजर उतारने का उपाय
वट सावित्री व्रत के दिन बूंदी के 8 लड्डू बनाकर उसे काली गाय को खिला दें। फिर गाय की 11 बार परिक्रमा करें और सिर के ऊपर से 8 बार झाड़ दें। इस उपाय को करने से बुरी नजर उतर जाएगी। वहीं यदि आप अपने पति के साथ गाय को लड्डू खिलाकर उसकी परिक्रमा करती हैं, तो इसका अधिक शुभ फल प्राप्त होता है।

ग्रह दोष से मुक्ति के उपाय
इस दिन बरगद के पेड़ में दूर्ध अर्पित करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं बरगद के पेड़ की 11 परिक्रमा लगाने के बाद तीन जीवों जैसे गाय, कुत्ते और कौवे को भोजन कराने से भी ग्रह शांत होते हैं। साथ ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और ग्रह शुभ फल देने लगते हैं।

सुखमय वैवाहिक जीवन का उपाय
यदि आप भी अपना वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाना चाहती हैं, तो वट सावित्री व्रत के दिन पति के साथ 21 बार बरगद के पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए। वहीं बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर उससे काजल उपाड़ लें। फिर बरगद के पत्ते में उस काजल को लपेटकर अपने बेडरूम की अलमारी में रखें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन का तनाव दूर होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.