होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Lord Ram Bhog: भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए इन चीजों का लगाएं भोग, प्रसन्न होंगे रघुवर

By Astro panchang | Feb 21, 2024

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को समाप्त हो चुका है। बताया जाता है कि जिस घर में श्रीराम की पूजा होती है। वहां पर हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आप भगवान श्रीराम को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को समाप्त हो चुका है। बताया जाता है कि जिस घर में श्रीराम की पूजा होती है। वहां पर हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं श्रीराम के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से विशेष चावल भी अयोध्या भेजा गया है। छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल कहा जाता है। क्योंकि श्रीराम की माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की थीं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में श्रीराम को भोग लगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप श्रीराम को भोग में क्या लगा सकते हैं।

खीर का भोग
भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए उनको खीर का भोग लगाना चाहिए और खीर में केसर जरूर डालना चाहिए। क्योंकि श्रीराम साक्षात भगवान विष्णु के स्वरूप हैं। इसलिए उनको पीले रंग का भोग बेहद पसंद है। इसलिए आप रामलला को केसर वाली खीर का भोग लगा सकते हैं।

पीली मिठाई का भोग
इसके साथ ही आप श्रीराम को पीली मिठाई का भोल जरूर लगाना चाहिए। प्रभु श्रीराम को पितांबरी रंग की मिठाई बेहद पसंद है। इसलिए आप भगवान राम को पीले रंग की मिठाई का भोग लगा सकती हैं।

कंदमूल का भोग
आप श्रीराम को कंदमूल का भी भोग लगा सकते हैं। बताया जाता है कि जब श्रीराम वनवास में थे, तो वह कंदमूल खाया करते थे। इसलिए उनको कंदमूल अतिप्रिय हैं। ऐसे में आप रामलला को कंदमूल भोग लगा सकते हैं। इससे आप पर हमेशा श्रीराम की कृपा बनी रहेगी।

बेर का भोग
इसके साथ ही भगवान राम को बेर का भोग भी पसंद है। वनवास के दौरान श्रीराम बेर खाया करते थे। वहीं सबरी ने भी प्रेम से श्रीराम को बेर खिलाया था। बेर का भोग लगाने से श्रीराम प्रसन्न हो जाते हैं और जातक को इसके शुभ परिणाम मिलते हैं।

पंजीरी का भोग
प्रभु श्रीराम को पंजीरी का भोग अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही आप रामलला को केसर भात, कलाकंद, बर्फी, खोए की मिठाई और कलाकंद आदि का भोग भी लगा सकते हैं। वहीं धनिया पंजीरी, सौंठ पंजीरी और पंचामृत भी भोग में चढ़ा सकते हैं। भगवान राम को यह सभी चीजें बेहद पसंद थीं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.