होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Dream Astrology: सपने में भगवान देखने का अलग-अलग मिलता है संकेत, जानिए जीवन पर क्या होगा इसका प्रभाव

By Astro panchang | Jan 31, 2024

अक्सर लोग रात में सपने देखते हैं। कई बार यह सपने काफी ज्यादा पॉजिटिव होते हैं, तो वहीं कुछ बार यह सपने काफी ज्यादा डरावने होते हैं। वहीं अगर आप इस बात को वैज्ञानिक तरीके से देखें, तो आप दिन भर में जो सोचते हैं, वह हमें काफी हद तक प्रभावित करती हैं। कई बार सपने में हम कुछ ऐसा देखते हैं, जो हमें हैरान और परेशान कर जाती हैं।
 
कई लोगों को सपने में ईश्वर को देखते हैं, या फिर सपने में ऐसी ऊर्जा या रोशनी को देखते हैं, तो उसका आपको क्या फल मिल सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वह सपना आपको क्या संदेश देना चाहता है। अगर आप भी ऐसा कोई सपना देखते हैं और उसका अर्थ जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में भगवान को देखना किस घटना की ओर संकेत देता है।

सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देखना
आपको बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम का देवता माना जाता है। अगर आप सपने में भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बजाते देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके रिश्ते में सब कुछ सही चल रहा है। वहीं अगर आप भगवान कृष्ण को सपने में रास रचाते देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही प्रेम की बहार आने वाली है। वहीं सपने में आप कृष्णजी को राधा रानी के साथ देखते हैं, तो यह सपना आपको बताता है कि आपके प्रेम संबंधों में सब सही बना रहेगा।

सपने में भगवान श्रीगणेश को देखना
सपने में भगवान श्रीगणेश को देखना एक शुभ सपना माना जाता है। अगर सपने में आप भगवान गणेश को कुछ खाते हुए देखते हैं, तो इसका अर्त है कि आपकी कोई लंबे समय से मांगी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं घर से श्रीगणेश को बाहर जाते हुए देखने का अर्थ है कि आप पर कोई बड़ी विपदा आने वाली है। भगवान गणेश को सपने में कुछ लिखते हुए देखने का मतलब है कि आप जल्द ही किसी नए कार्य या योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

सपने में भगवान शिव को देखना
सपने में भगवान भोलेनाथ को तांडव करते देखने का अर्थ है कि आपसे कोई गलती हुई है और आपको इसका खराब फल मिल सकता है। वहीं भगवान शिव और मां पार्वती को कैलाश पर्वत पर बैठा देखने का अर्थ है कि आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आने वाली है। भगवान भोलेनाथ का त्रिशूल सपने में देखना एक शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ बेहतर होने वाला है। वहीं अगर आप सपने में महादेव को ध्यान की मुद्रा में देखते हैं, तो आपके जीवन में शांति बनी रहने का संकेत है।

सपने में शनिदेव को देखना
शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसे में अगर आप सपने में शनिदेव को देखते हैं, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि यह एक बुरा सपना है या इसका कुछ बुरा प्रभाव होगा। अगर आप सपने में बड़े-बुजुर्गों की सेवा करते देखते हैं या फिर दान करते देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि शनि देव आपसे प्रसन्न हैं। वहीं सपने में शनिदेव की प्रतिमा देखने का अर्थ है कि आपको शनिदेव के द्वार पर शनिवार को अर्जी देनी है। आपको बता दें कि जब आप सपने में किसी के साथ खुद को बुरा बर्ताव करते देखते हैं, तब इसका अर्थ होता है कि शनिदेव आपसे नाराज हैं।

सपने में मां दुर्गा को देखना
सपने में मां दुर्गा को देखने का अर्थ होता है कि आपको किसी कन्या को उसके उपयोग में आने वाली वस्तु दान करनी चाहिए। वहीं मां दुर्गा का मंदिर देखने का अर्थ है कि आपको अपने घर में हवन- पूजन आदि करवाना चाहिए। कई लोग सपने में खुद को मां दुर्गा की परिक्रमा करते हुए देखते हैं। तो इसका अर्थ होता है कि जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.