होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन होने वाली है यह विशेष खगोलीय घटना, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

By Astro panchang | Jun 24, 2021

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी 24 जून 2021 को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन गंगा स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य फल मिलता है। माना जाता है कि इस दिन पितरों की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से भगवान शंकर और विष्णु की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि आज पूर्णिमा के दिन आकाश में स्ट्रॉबेरी मून भी दिखाई देगा। आइए जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि का शुभ मुहूर्त और स्ट्रॉबेरी मून का महत्व - 

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि आरंभ - 24 जून को सुबह 3 बजकर 34 पर
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि समाप्त - 25 जून को रात 12 बज कर 11 मिनट पर

ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व 
पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रमा संपूर्ण होता है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है। पूर्णिमा के दिन व्रत और दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन जरूरतमंदों को दान अवश्य देना चाहिए।

क्या है स्ट्रॉबेरी मून 
आपको बता दें कि आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आकाश में चांद का खूबसूरत नजारा दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा का रंग स्ट्रॉबेरी की तरह दिखाई देता है इसलिए  इसे स्ट्रॉबेरी मून, रेड मून, हनीमून आदि नामों से पुकारा जाता है। खगोल शास्त्रियों के अनुसार आज चंद्रमा धरती के चारों और अपनी कक्षा में चक्कर लगाते समय धरती के निकट आता है। इस दौरान आज चंद्रमा अपने आकार से बड़ा दिखाई देता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.