होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Maha Shivratri 2024: गुजरात की इस लेक के बीचोबीच बनी है भगवान शिव की प्रतिमा, 17.5 किलो सोने का चढ़ा है आवरण

By Astro panchang | Mar 04, 2024

भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है, क्योंकि यह अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्त मंदिर जाकर दर्शन करते हैं। बता दें कि गुजरात में भगवान शिव की एक ऐसी मूर्ति है, जिस पर सोने का लेप चढ़ाया गया था। वहीं इस मूर्ति का अनावरण महाशिवरात्रि के दिन किया गया था। भगवान भोलेनाथ की 111 फीट की मूर्ति पर सोने का लेप चढ़ाया गया औऱ आपको यह मूर्ति दूर से ही नजर आएगी। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस मूर्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर आप भी यहां पर भगवान शिव के दर्शन के लिए आ सकते हैं। 

गुजरात में स्थित है ये मूर्ति
आपको बता दें कि गुजरात के वडोदरा में सूरसागर झील के बीच भगवान शिव की प्रतिमा को बनाया गया है। महादेव त्रिशूल पकड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। भगवान शिव की इस मूर्ति को सर्वेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

प्रतिमा पर लगा है 17.5 किलो सोना
भगवान शिव की इस प्रतिमा को बनाने में 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस मूर्ति पर 17,5 किलो सोने का लेप लगाया गया है। महादेव की यह मूर्ति पहले काले रंग की थी। लेकिन इस पर सोने का लेप लगाने से यह अब सुनहरी दिखाई देती है। साल 1996 में इस मूर्ति को बनाए जाने का फैसला किया गया था। जिसके बाद साल 2002 में यह मूर्ति बनकर तैयार हुई। लेकिन इस मूर्ति के बनने के करीब 15 साल बाद इस पर सोने की परत चढ़ाने का फैसला किया गया। वहीं साल 2023 में इस मूर्ति पर सोने की परत चढ़ाकर इसका अनावरण किया गया।

ऐसे करें महादेव के दर्शन
अगर आप भगवान शिव के दर्शन के लिए मुंबई या चंडीगढ़ से जा रहे हैं, तो आप वडोदरा के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।

रेलवे स्टेशन से सूरसागर झील का रास्ता करीब 10 मिनट का है। इस रास्ते को आप कैब या ऑटो से कवर कर सकते हैं।

बता दें कि महादेव के दर्शन के लिए किसी तरह की कोई एंट्री फीस नहीं रखी गई है।

महादेव के दर्शन करने के लिए आप सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कभी भी जा सकते हैं।

वहीं लेक पर बोटिंग के लिए आपको 50 रुपए देने होंगे। बच्चों के लिए 30 रुपए देने होंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.