होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Choti Holi 2024: होलिका दहन पर मंडरा रहा भद्रा का साया, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By Astro panchang | Mar 24, 2024

हिंदू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व होता है। छोटी होली को होलिका दहन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग शाम के समय घर से बाहर विधि-विधान से होलिका दहन की पूजा करते हैं। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
 
साथ ही यह पर्व भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है। यह हिंदुओं का बड़ा और आध्यात्मिक पर्व है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको छोटी होली की तिथि और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं। 

छोटी होली तिथि और समय
पूर्णिमा तिथि की शुरूआत - 24 मार्च 2024 - 09:54 से
पूर्णिमा तिथि का समापन - 25 मार्च 2024 - 12:29 तक
होलिका दहन का मुहूर्त- रात 11:13 बजे से 11:53 बजे तक।
भद्रा पूंछ- शाम 06:33 बजे से शाम 07:53 बजे तक
भद्रा मुख- शाम 07:53 बजे से रात 10:06 बजे तक।

छोटी होली से जुड़े अहम तथ्य
सनातन धर्म में छोटी होली का खास महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन माह में यह त्योहार मनाया जाता है। शाम को सूर्यास्त के बाद होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। जब होलिका में आग लगाई जाती है, तो लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रार्थना करने आते हैं। बता दें कि होलिका दहन एक अनुष्ठानिक अलाव होता है, जो नकारात्मक शक्तियों को दहन कर देता है।

छोटी होली के दिन लोगों को उसी स्थान पर पूजा करनी चाहिए जहां पर होलिका दहन होती है। इस मौके पर सभी लोगों को श्रीहरि की पूजा कर विभिन्न वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही सुख-समृद्ध, अच्छे स्वास्थ्य और धन के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.