होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

2 दिन बाद शुरू हो जाएंगे शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्य, यहाँ देखें शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

By Astro panchang | Nov 12, 2021

हिन्दू धर्म में विवाह को व्यक्ति के जीवन का सबसे मत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। भारत में शादी तय होने से पहले वर-वधु का कुंडली मिलान करवाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार विवाह से पूर्व वर-वधु का कुंडली मिलान बहुत आवश्यक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि वर-कन्या का कुंडली मिलान ना किया जाए या उनके गुण ना मिलते हों तो उन्हें जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रह, योग, नक्षत्र, राशि आती के आधार पर वर और कन्या का कुंडली मिलान किया जाता है। यदि वर-वधु के पर्याप्त गुण मिल रहे हों तो शादी की तिथि और मुहूर्त निश्चित की जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि शुभ तिथि और मुहूर्त पर शादी ना हो वर और वधु को इसका प्रभाव उनके वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। यदि वजह है कि हमारे देश में शादी की तिथि किसी जानकार पंडित से लग्न और मुहूर्त विचारने के बाद ही तय की जाती है।  
 
हिंदू धर्म के अनुसार चतुर्मास में भगवान विष्णु का शयनकाल शुरू हो जाता है। ऐसे में शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। अब 14 नवंबर 2021 को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निद्रा से जागने के बाद सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। मगर विवाह के लिए 15 नवंबर से 13 दिसंबर तक ही विवाह मुहूर्त हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 15 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच कुल 16 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त हैं -

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल की एकादशी को चार माह के लिए सो जाते हैं और कार्तिक शुक्ल की एकादशी को जागते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की परंपरा है। इसी के साथ देवउठनी एकादशी के दिन चतुर्मास का अंत होता है और इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

नवंबर 2021 में शुभ मुहूर्त
15 नवंबर 2021 (दिन सोमवार)
16 नवंबर 2021 (दिन मंगलवार)
20 नवंबर 2021 (दिन शनिवार)
21 नवंबर 2021 (दिन रविवार)
28 नवंबर 2021 (दिन रविवार)
29 नवंबर 2021 (दिन सोमवार)
30 नवंबर 2021 (दिन मंगलवार)

दिसंबर 2021 में विवाह मुहूर्त
1 दिसंबर 2021 (दिन बुधवार)
2 दिसंबर 2021 (दिन,बृहस्पतिवार)
6 दिसंबर 2021 (दिन सोमवार)
7 दिसंबर 2021 (दिन, मंगलवार)
11 दिसंबर 2021 (दिन शनिवार)
13 दिसंबर 2021 (दिन सोमवार)
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.