होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Meaning Of Dreams: सपने में खुद को गंजा देखने को इस बात का देता है संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

By Astro panchang | Apr 18, 2024

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक किसी भी सपने का बेहद खास महत्व होता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। स्वप्न शास्त्र में इस बात का वर्णन मिलता है कि सपने भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं। तो वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डालते हैं।
 
कई बार हम सपने में खुद को या किसी अन्य को गंजा देखते हैं। तो इस तरह के सपनों का भी अलग-अलग मतलब होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस तरह के सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बच्चे को गंजा देखना
सपने में अपने बच्चे को गंजा देखने का अर्थ है कि आपके विश्वास की हानि हो सकती है। कोई व्यक्ति आपका विश्वास तोड़ सकता है या विश्वासघात कर सकता है। सपने में अपने बच्चे को गंजा देखना शुभ सपना नहीं है। इसका अर्थ है कि जीवन में धन की कमी होने के साथ दरिद्रता आने वाली है।

सपने में स्वयं को गंजा देखना
अगर आप सपने में खुद को गंजा देखते हैं, तो यह आने वाले समय में किसी समस्या की ओर संकेत करता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अगर आप यह सपना देखते हैं, तो मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।

महिला का गंजा देखना
यदि कोई महिला सपने में स्वयं को गंजा देखती है। तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपके दांपत्य जीवन में शुभता और सौभाग्य आने वाला है। साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

खुद का बाल झड़ते देखना
सपने में खुद के बालों को झड़ते हुए देखने का मतलब है कि आप किसी नए अवसर को खोने वाले हैं। साथ ही आपके अंदर मान-सम्मान की कमी होने वाली है। इसलिए इस सपने को लेकर सचेत रहना चाहिए और अपने इष्टदेव की पूजा-आराधना करते रहना चाहिए।

खुद का मुंडन होते हुए देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद का मुंडन होते देखता है, तो इस सपने को अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द ही आपके ऊपर कोई मुसीबत आने वाली है। या फिर आपने मान-सम्मान में हानि हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.