होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Sapne Mein Kinnar Dekhna: सपने में किन्नर देखने से मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जीवन में आ सकता है बदलाव

By Astro panchang | Jun 29, 2023

अक्सर हम सभी रात में देखे गए सपनों को अनदेखा कर देते हैं। बता दें कि स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर सपने का अपना कोई न कोई मतलब जरूर होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको सपने में किन्नर देखने के मतलब के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि वैसे तो घर में किन्नर का आना शुभ माना जाता है। लेकिन सपने में किन्नर देखना शुभ है या अशुभ। इसके लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा। किन्नर को सपने में देखने के कई मतलब होते हैं।

किन्नर को पैसे देते देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में देखता है कि कोई किन्नर उन्हें पैसे दे रहा है तो बता दें कि इस तरह का सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। क्योंकि किन्नर जब खुश होते हैं तो वह अपना आशीर्वाद देते हैं।

किन्नर को गुस्सा करते देखना
अगर सपने में किन्नर गुस्सा करते हुए दिखाई देता है तो यह एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपका कोई काम अधूरा छूट सकता है। या फिर आपकी कोई बेहद अहम महत्वकांक्षा अधूरी रह सकती है।

आशीर्वाद देते दिखाई दे किन्नर
इसके अलावा यदि सपने में किन्नर आपको आशीर्वाद दे रहा है तो यह भी एक शुभ सपना होता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर किन्नर आपको सिक्का या गेंहू दे रहा है तो आपकी कोई इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है।

लड़ते हुए दिखाई दे किन्नर
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि सपने में किन्नर झगड़ा करते हुए दिखाई दे। तो भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस तरह का सपना आने पर आपको हर काम बड़ी ही सावधानी के साथ करना चाहिए।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.