होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

सुबह उठकर करें इन मंत्रों का जाप, बदल जाएगी आपकी किस्मत

By Astro panchang | Aug 13, 2021

शास्त्रों में कहा गया है कि व्यक्ति को प्रातः ब्रह्म काल में उठना चाहिए। इससे सकारत्मकता और ऊर्जा का संचार होता है और दिन अच्छा बीतता है। हालांकि, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम शास्त्रों में बताए गए सभी नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं। लेकिन सुबह के समय कुछ काम करने से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति को सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियों को एक साथ मिलाकर उनके दर्शन करने चाहिए। ऐसा करने से आपके सभी काम बनने लगते हैं और आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे मंत्र भी बताए गए हैं जिनका सुबह उच्चारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारत्मकता आती है। इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरे होते हैं - 

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए मंत्र 
ॐ मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम् गरूड़ध्वज:।
मंगलम् पुण्डरीकांक्ष: मंगलाय तनो हरि।।

जीवन में शांति और सकारात्मकता  के लिए 
कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।
करमूले गोविन्दाय, प्रभाते कर दर्शनम्।

जीवन में सफलता पाने के लिए मंत्र 
गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:

सुबह उठकर इन मंत्रों का जाप करने से भी जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है -  

करारविन्देन पदारविन्दं, मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्।
वटय पत्रस्य पुटेशयानं, बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।।

सी‍ताराम चरण कमलेभ्योनम: राधा-कृष्ण-चरण कमलेभ्योनम:।

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमै: सहस्त्रनाम तत्तुल्यं श्री रामनाम वरानने।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.