होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए पढ़ें ये मंत्र, बप्पा दूर करेंगे सारे विघ्न

By Astro panchang | Sep 18, 2021

हिंदू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर होते हैं। किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिषशास्त्र में गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के कई मंत्र बताए गए हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुधवार को इन मंत्रों का जाप करने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज के इस लेख में हम आपको गणेश जी को प्रसन्न करने के मंत्र  -

तांत्रिक गणेश मंत्र
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुधवार को सुबह भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा करने के बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन के सभी दुख खत्म हो जाते हैं। इस मंत्र का उच्चारण करते समय व्यक्ति को पूर्ण सात्विकता रखनी होती है। इस मंत्र का जाप करते समय व्यक्ति को क्रोध, मांस, मदिरा आदि से दूर रहना होता है।

गणेश गायत्री मंत्र 
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।
बुधवार के दिन गणेश गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करने से सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। अगर लगातार 11 दिन तक गणेश गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो व्यक्ति का भाग्योदय होता है और उसके पूर्व पापों का फल समाप्त होता है।

गणेश कुबेर मंत्र
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
अगर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियाँ बढ़ गई हों तो उसे गणेश कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन के नए स्त्रोत भी बनते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.