होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

दिवाली के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, घर में होगा माँ लक्ष्मी का वास

By Astro panchang | Nov 03, 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली के रूप में मनाते हैं। इस बार दिवाली 04 नवंबर (गुरुवार) को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। दिवाली को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन चारों ओर दीयों की रोशनी से अमावस्या की काली अँधेरी रात में पूर्णिमा जैसी बन जाती है। दिवाली को घरों और कुछ अन्य जगहों पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन जगहों पर दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिवाली को किन जगहों पर दीपक अवश्य जलाना चाहिए -  

दिवाली के दिन सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए। दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्त्व है। दिवाली को सबसे पहले घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। लक्ष्मी पूजन के बाद माँ लक्ष्मी के सामने दीपक जला के रखें।  

दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं। लक्ष्मी पूजन के बाद घर के मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ दीपक अवश्य जलाएं। दिवाली के दिन घर के अंदर ही नहीं, घर के बाहर भी रोशनी होनी चाहिए।  

दिवाली के दिन कुलदेवता या कुलदेवी की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। दिवाली को अपने कुलदेवता या कुलदेवी के पूजा स्थान पर दीपक जलाएं। इसके अलावा पितरों को दीप दान समर्पित करें।

वैसे तो हर दिन घर के आँगन में तुलसी के सामने दीपक जलाना चाहिए। लेकिन दिवाली के दिन एक दीपक जलाकर तुलसी के चौरे में अवश्य रखें। दिवाली के दिन तुलसी की पूजा भी अवश्य करें।  

दिवाली के दिन पीपल को दीप दान करना शुभ माना जाता है। दिवाली को रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। लेकिन ध्यान रखें कि पीपल के नीचे दीपक जलने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

दिवाली में नल पर भी दीपक जलना शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर में जहाँ पानी रखा जाता है वहां भी एक दीपक अवश्य रखें।  

दिवाली को रात में घर के आस-पास किसी चौराहे पर दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है।

दिवाली के दिन मंदिरों में भी दीप दान करना शुभ माना जाता है। दिवाली को घर के पास स्थित किसी मंदिर में दीप दान करें। ऐसा करने से आपको समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा।

दिवाली के दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी आर्थिक परेशानियां से मुक्ति मिलता है।  

दिवाली के दिन भूत-प्रेत और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए शमशान में एक दीपक जरूर जलाकर रख दें।

दिवाली के दिन घर के सभी कोनों में रोशनी होनी चाहिए। लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कोनों में दीपक जलाकर अवश्य रखें।  घर की दिवारों, खिड़की, बाथरूम, छत पर दीपक जलाकर रखें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.