होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस दिन है गंगा दशहरा, जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन दान करने का महत्त्व

By Astro panchang | Jun 15, 2021

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्त्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन को गंगा दशहरा मनाते हैं। पंचांग के अनुसार इस बार गंगा दशहरा का पर्व 20 जून 2021 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार  इस दिन गंगा स्नान करने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। आइये जानें गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्त्व।

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त
दशमी तिथि आरंभ: 19 जून 2021 को शाम 06 बजकर 50 मिनट पर
दशमी तिथि समाप्त : 20 जून 2021 को शाम 04 बजकर 25 मिनट तक 

गंगा दशहरा का महत्व 
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा का दिन बहुत ही पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा जी में स्नान करने से और दान- पुण्य करने से करीब दस हजार पापों से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान करता है और दान-पुण्य करता है उसे महायज्ञ के समान शुभ फल मिलता है। कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पूजा विधि
गंगा दशहरा के दिन प्रातःकाल उठकर गंगा जी में स्नान करें। लेकिन यदि कोरोना काल के कारण यह संभव न हो तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। अब घर के मंदिर और घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद पूजा स्थल पर दीप प्रज्वलित करें। माँ गंगा का स्मरण करें और उनकी आरती पढ़ें। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन जल में गंगा जल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस दिन व्रत रखना भी बहुत फलदायी होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.