होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस दिन है संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

By Astro panchang | Apr 28, 2021

हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व है। वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्ठी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस बार संकष्टी चतुर्थी  30 अप्रैल 2021 को है। इसे विकटा चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाऐं अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से श्रीगणेश सभी विघ्नों का नाश करते हैं। संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश भगवान की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। आज के इस लेख में हम आपको संकष्टी चतुर्थी का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि बताने जा रहे हैं - 

संकष्टी चतुर्थी का महत्व -
भगवान श्रीगणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और सभी विघ्नों का नाश करते हैं। माताएं यह व्रत अपनी  संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना के लिए रखती हैं। संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करने से केतु और बुध ग्रह की अशुभता भी दूर होती है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से भगवान जीवन में सुख-शान्ति का आशीर्वाद देते हैं।  

संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त-
संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि-
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.