होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

दो ऐसी चीजें जिन्हें घर में रखने से बदल जायेगी आपकी किस्मत, फ्री में मिल जायेंगी आसानी से

By Astro panchang | Feb 15, 2022

हिंदू धर्म में कुछ देवता ऐसे हैं, जिनकी पूजा प्रतीक रूप में की जाती है। इनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेशा का नाम शामिल है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा के शंख, शिव जी की शिवलिंग और विष्णु भगवान की शालीग्राम के रूप में पूजा की जाती है। लेकिन इन सब के अलावा कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें घर में रखने से किस्मत बदल जाती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में -
आत्मरत्न पत्थर
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार समुद्र किनारे पाया जाने वाला ये अद्भुत पत्थर रंग-बिरंगा होता है। दिखने में खूबसूरत इस पत्थर को आत्मरत्न के नाम से जाना जाता है। ये आत्मरत्न पत्थर समुद्र में तैरता है, जो कि वहां के नाविकों के लिए बहुत काम आता है। इन गोल और चिकने पत्थरों की माला बनाई जाती है। साथ ही घर में साज सज्जा के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार ये पत्थर चमत्कारिक रूप से लाभ देता है। काले-भूरे रंग का ये पत्थर देखने में शालीग्राम जैसा लगता है। धार्मिक मान्यता है कि इसे घर में रखने से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यह आकार में गोल और चिकने होते हैं। पौराणिक ग्रंथों में भी आत्मरत्न पत्थर का उल्लेख मिलता है। यह चमत्कारिक रूप से लाभ देने वाला होता है। इस रत्न को सोने या चांदी के अंगूठी में जड़वाकर पहनने से कोई दिव्य आत्मा हमेशा उनकी रक्षा करती है। इस रत्न की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इसे गौर से देखने पर इसकी लकीरे हिलती-डुलती नज़र आती है। विदेशो में आत्माओं को बुलाने के लिए इस रत्न का उपयोग करते है।
अंडाकार सफेद पत्थर
आत्मरत्न के अलावा एक पत्थर और भी है जिसे घर में रखना शुभ माना जाता है। अंडाकार सफेद पत्थर भी काफी शुभ फलदायी माना गया है। ये पत्थर संगमरमर या किसी ठोस सफेद पत्थर का होता है, इसे अपनी जेब में भी रख सकते है। यह पत्थर गोदंती के समान होता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। सफेद पत्थर घर में होना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस पत्थर को घर में रखने से धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.