होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों से चाहिए छुटकारा तो शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न

By Astro panchang | Feb 15, 2022

सनातन धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता कहते हैं। मान्यता है कि शनि देव मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्म के हिसाब से फल देते हैं। शनि देव जिस पर अपनी कृपा दृष्टि बना देते हैं वह सुख-सुविधाओं से भर जाता है। पृथ्वी पर हर मनुष्य के जीवन में शनि की दशा ज़रूर आती है। शनि देव हर 30 साल में अलग-अलग राशियों से होते हुए वापस उसी राशि में आ जाते हैं। जहां से वे चले थे। जब किसी राशि में शनि की साढ़े साती शुरु होती है तो उस समय शनि पिछले 30 सालों में किए गए कर्मों का फल देते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि शनि देव सिर्फ दण्ड ही देते हैं। यदि व्यक्ति के कर्म अच्छे हों तो शनि देव की कृपा से वह व्यक्ति जीवन की ऊंचाइयों को छूता है, लेकिन यदि व्यक्ति के कर्म खराब हों तो तब शनि की साढ़े साती आ जाती है, इसके दौरान उसे बहुत कठोर संघर्ष करना पड़ता है। कई बार तो शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं से भी गुजरना पड़ता है।
हनुमान जी का पूजन करें
सूर्यास्त के बाद हनुमानजी का पूजन करें। पूजन में सिन्दूर, काली तिल्ली का तेल, इस तेल का दीपक एवं नीले रंग के फूल का प्रयोग करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
1. शनिवार के दिन शनि यंत्र की स्थापना करें। इसके बाद प्रतिदिन इस यंत्र की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। प्रतिदिन यंत्र के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
2. शनिवार को पीपल के वृक्ष के चारों ओर सात बार कच्चा सूत लपेटें। इस दौरान शनि देव के एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जाप करें। इसे करने से साढ़ेसाती की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
3. शनिवार के दिन शाम के समय बरगद और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
4. शनिवार सुबह नहाने के बाद हनुमान चालीसा पढ़ें। हनुमान चालीसा पढ़ने वाले इंसान पर कभी शनि देव की खराब दृष्टि नहीं पड़ती।  
5. शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंदों को भोजन कराएं, किसी जरूरतमंद को दवा उपलब्ध करवाएं। इससे भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
6. शनिवार को शनिदेव के मंदिर में काले रंग के चमड़े के जूते या चप्पल पहन कर जाएं और घर नंगे पांव लौटे। कहा जाता है कि जिन लोगों साढ़ेसाती चल रही होती है, उन पर शनिदेव अपनी कृपा बरसाते हैं।
7. पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने के बाद उसकी परिक्रमा करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
8. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन उपवास और दान करें। कहते हैं कि काली गाय को उड़द, तेल या तिल खिलाने से शनिदेव शांत होते हैं।
9. सूर्योदय के पहले पीपल की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ पर तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाना चाहिए।
10. रविवार को छोड़कर लगातार 43 दिन तक शनिदेव की मूर्ति पर तेल अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
11. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ चारों ओर कच्चा सूत 7 बार लपेटें। इस दौरान शनि मंत्र का जाप करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.