अगस्त माह का पहला हफ्ता बीत चुका है। इस महीने की शुरुआत सावन के दूसरे सोमवार से हुई। कैलेंडर के अनुसार अगस्त साल का आठंवा माह होता है और यह सावन में पड़ता है। धार्मिक दृष्टि से अगस्त का महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगस्त माह में कई खास व्रत-त्यौहार पड़ते हैं जिसकी वजह से इस माह का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इसके साथ ही अगस्त माह में कामिका एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी, सावन का आखिरी सोमवार, रक्षाबंधन पर्व और श्रावण पूर्णिमा जैसे व्रत और त्यौहार भी पड़ रहे हैं। इसी महीने सावन माह का अंत श्रावणी पूर्णिमा के साथ होगा और भाद्रपद माह की शुरूआत होगी। आपको बता दें कि, भादौ माह 23 अगस्त को शुरू होगा। आज के इस लेख में हम आपको अगस्त के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं -
अगस्त के प्रमुख व्रत एवं त्योहार
सावन का दूसरा सोमवार - 02 अगस्त 2021, सोमवार
कामिका एकादशी - 04 अगस्त 2021, बुधवार
कृष्ण प्रदोष व्रत - 05 अगस्त 2021, गुरुवार
मासिक शिवरात्रि - 06 अगस्त 2021, शुक्रवार
श्रावण अमावस्या - 08 अगस्त 2021, रविवार
सावन का तीसरा सोमवार - 09 अगस्त 2021, सोमवार
हरियाली तीज - 11 अगस्त 2021, बुधवार
विनायक चतुर्थी - 12 अगस्त 2021, बुधवार
नागपंचमी - 13 अगस्त 2021, शुक्रवार
पुत्रदा एकादशी - 18 अगस्त 2021, बुधवार
शुक्ल प्रदोष व्रत - 20 अगस्त 2021, शुक्रवार
ओणम - 21 अगस्त 2021, शनिवार
रक्षा बंधन - 22 अगस्त 2021, रविवार
संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज - 25 अगस्त 2021, बुधवार
जन्माष्टमी - 30 अगस्त 2021, 2021