होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में हर साल इस दिन सूर्यदेव दिखाएंगे चमत्कार, ऐसे होगा प्रभु राम का अभिषेक

By Astro panchang | Feb 15, 2024

अयोध्या नगरी में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य और धूमधाम से संपन्न हुआ। श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या नगरी को त्रेतायुग की तर्ज पर सजाया गया। वहीं भगवान श्रीराम मंदिर को बेहद भव्य तरीके से बनाया गया है। मंदिर खुलने और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा होने के बाद इस श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर में स्थापित श्रीराम की मूर्ति को खास तरीके से बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक हर साल रामनवमी के मौके पर स्वयं सूर्यदेव श्रीराम का अभिषेक करेंगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामलला के विग्रह की लंबाई और स्थापना स्थल की ऊंचाई का ध्यान अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सलाह पर बनाया गया है। जिसके चलते हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के लिए श्रीराम के मुख पर सूर्य देव की किरणें दोपहर 12:00 बजे पड़ेंगी।

मूर्तिकार योगीराज ने किया मूर्ति का चयन
भगवान श्री रामलला के 5 वर्षीय मूर्ति का चयन करने के बाद प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जा चुका है। मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा प्रभु श्रीराम की मूर्ति बनाई गई है। यह मूर्ति श्याम वर्ण की और रामलला के विग्रह की ऊंचाई 51 इंच है। बाल स्वरूप भगवान श्रीराम के एक हाथ में धनुष और तीर और मुख पर सुंदर मुस्कान सुशोभित है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ द्वारा 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय निकाला गया है। 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की पूजा संपन्न की गई।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.