होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Top 5 Richest Temple in India: देश के इन 5 सबसे अमीर मंदिरों के बारे में जानते हैं आप, करोड़ों रुपए का चढ़ता है चढ़ावा

By Astro panchang | Jun 30, 2023

पुराने समय से भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है। हालांकि एक समय था, जब हमारे देश को अंग्रेजों ने लूटने में कोई कसर नहीं रखी। लेकिन इसके बाद भी देश में कई ऐसे मंदिर हैं। जिनमें करोड़ों रुपए से लेकर अरबों रुपए तक के सोना, चांदी और हीरे जेवरात रखे हुए हैं। यह मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं। न सिर्फ दर्शन बल्कि भक्त मंदिर में लाखों का सोना और रुपए भी चढ़ाते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश के कुछ अमीर मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पद्मनाभ स्वामी मंदिर
केरल के त्रिवेंद्रम में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर में हर साल लाखों-करोड़ो का चढ़ावा चढ़ता है। इस मंदिर को देश के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाता है। मंदिर के खजाने में हीरे, सोने के गहने और सोना आदि शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर की 6 तिजोरियों में करीब 20 अरब डॉलर की चीजें रखी हुई हैं। इस मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति सोने से बनाई गई है। इस मूर्ति की अनुमानित कीमत करीब 500 करोड़ के आसपास है।

​तिरुपति बालाजी मंदिर
आंध्र प्रदेश के चित्तूर के तिरुमाला पर्वत पर मौजूद तिरुपति बालाजी मंदिर देश के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाता है। यह जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां पर भगवान श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ निवास करते हैं। यह मंदिर अपने चमत्कारों और रहस्यों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। इस मंदिर में रोजाना करीब लाखों रुपए का चढ़ावा मिलता है। वहीं साल में करीब 650 करोड़ रुपए का दान भक्तों द्वारा किया जाता है। इस मंदिर के पास 9 टन सोना और 14 हजार करोड़ रुपए की एफडी है।

​शिरडी साईं बाबा मंदिर, मुंबई
मुंबई में स्थित शिरडी के साईं मंदिर में हर साल 900 करोड़ का चढ़ावा आता है। कोविड महामारी से पहले इसका रेवेन्यू करीब 800 करोड़ रुपए था। वहीं इस बार मंदिर के राजस्व का रिकॉर्ड टूट गया है। मंदिर परिसर में रखी हुई दान पेटी से 200 करोड़ रुपए सिर्फ नगद निकाले गए हैं। इसके अलावा मंदिर में ऑनलाइन गिफ्ट, ज्वेलरी आदि के तौर पर कुछ न कुछ चढ़ावा आता रहता है। हाल फिलहाल मंदिर कमेटी ने बैंक में 2500 करोड़ रुपए जमा किए थे।

सिद्धि विनायक मंदिर
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत का सबसे अमीर मंदिर सिद्धि विनायक मंदिर है। इस मंदिर में न सिर्फ आम भक्त बल्कि बड़े-बड़े सिलेब्रिटी भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर में बड़ी मात्रा में चढ़ावा चढ़ाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिद्धि विनायक मंदिर में 3.7 किलोग्राम सोने की कोटिंग की गई है। यह सोना कोलकाता के एक व्यापारी द्वारा दान किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, हर साल इस मंदिर में करीब 125 करोड़ रुपए का दान आता है। 

मां वैष्णों देवी
भारत के सबसे फेमस मंदिर में वैष्णों देवी मंदिर का नाम भी शामिल है। न सिर्फ यह मंदिर फेमस है, बल्कि देश के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाता है। बता दें कि इस मंदिर में हर साल करीब 500 करोड़ रुपए का चढ़ावा आता है। जिसके कारण यह मंदिर देश के सबसे अमीर मंदिरों में शामिल हैं। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.