होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

मालामाल होना है तो दशहरा के दिन करें ये ज्योतिषीय उपाय, जीवन में बनी रहेगी बरकत

By Astro panchang | Oct 14, 2021

हिंदू धर्म में दशहरा या विजया दशमी त्योहार का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस साल दशहरा 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दशहरा के दिन कुछ विशेष ज्योतिषीय उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में  -

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि व्यापार में लगातार घाटा हो रहा हो तो दशहरे के दिन सवा मीटर पीले कपड़े में एक नारियल लपेटें। इस नारियल को जनेऊ और सवा पाव मिठाई के साथ किसी भी राम मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से व्यापार में मुनाफा होने लगेगा। 

दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से कामों में आ रही अड़चन समाप्त हो जाती है।  

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दशहरा के दिन शस्त्रों की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि विजय दशमी के दिन शस्त्रों की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

अगर आप नौकरी में उन्नति चाहते हैं तो दशहरा के दिन दोपहर में माँ दुर्गा की पूजा करते समय इस मन्त्र "ॐ विजयायै नम:" का जाप करें। इसके साथ ही माता को 10 फल चढ़ाएं। फिर इन फलों को प्रसाद में बांट दें। इसके बाद एक झाडू खरीदें और उसे मंदिर में दान कर दें। इससे नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलेगी। 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दशहरे के दिन घर में उत्तर-पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से अष्टकमल की आकृति बनानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दशहरे के दिन पान खाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। 

दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। नीलकंठ देखने से पूरे साल जिंदगी खुशहाल रहती है।

माना जाता है कि विजय दशमी के दिन रावण दहन की राख को सरसों के तेल में मिलाकर घर की हर दिशा में छिड़कना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर से नकारत्मकता दूर होती है और घर में पॉजिटिविटी आती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.