होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Holi ke Totke: होली की रात में करेंगे ये उपाय तो साल भर नहीं होगी पैसों की तंगी, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

By Astro panchang | Mar 10, 2025

मां लक्ष्मी सिर्फ दीपावली पर ही नहीं बल्कि होली पर भी धन बरसाती हैं। क्योंकि होली हर साल पूर्णिमा को मनाई जाती है। पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। होली पर मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कई उपाय करते हैं। जिनसे पूरे साल जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सभी कार्यों में सफलता और तरक्की प्राप्त होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको होली की रात में मां लक्ष्मी को प्रसन्न किए जाने वाले कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करने से आप जीवन में तरक्की के साथ सुख-समृद्धि आती है।

मां लक्ष्मी को खीर अर्पित करें
धन की देवी मां लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय है। इसलिए होली की रात मां लक्ष्मी को केसर, दूध और मखाने से बनी खीर अर्पित करें। इस उपाय को करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से जातक को कभी धन-संपदा की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने के बाद आधी खीर किसी कन्या को दान करें। फिर आधी खीर को पूरे परिवार को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें।

नारियल का उपाय
इसके साथ ही मां लक्ष्मी को श्रीफल अतिप्रिय होता है। होलिका दहन के दिन एक नारियल लें और ऊपर से फोड़कर उसमें मिश्री भर दें। अब इस नारियल को अग्नि में चढ़ा दें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। श्रीफल को चढ़ाने के बाद होली की 11 बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से जातक को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

पान के पत्ते का उपाय
होली पर पान के पत्ते का उपाय करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस होलिका दहन के बाद पान के सात पत्ते लें और हर पत्ते पर एक इलायची रखें और एक लौंग का जोड़ा रखें। अब होलिका दहन के समय परिक्रमा करें और हर बार परिक्रमा करने के बाद एक पान का पत्ता होली की अग्नि में चढ़ा दें। 7 पान के पत्तों को 7 परिक्रमा में अर्पित करें। इस उपाय को धन प्राप्ति के लिए बहुत कारगर माना जाता है।

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
होली पर होलिका दहन के बाद जब घर वापस लौटें और घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी आपके घर की ओर आकर्षित होती हैं और सुख-शांति का वास होता है। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मकता आती है और घर-परिवार में बरकत होती है।

गोमती चक्र का उपाय
बता दें कि मां लक्ष्मी को गोमती चक्र अतिप्रिय होता है। इसलिए होली की रात में 21 गोमती चक्र लेकर चुपके से शिवलिंग के पास रख आएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही इस दिन किसी गरीब को भोजन जरूर कराना चाहिए। इन नेक कामों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कारोबार में तरक्की मिलती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.