होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

काजल के इन उपायों को करने से मिलेगी शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति

By Astro panchang | Dec 12, 2022

काजल का प्रयोग प्राचीन काल से ही बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता रहा है। महिलाये अपनी आंखों कि खूबसूरती उभारने के लिए काजल का प्रयोग करती रहीं हैं। इसके अलावा क्या आप जानते हैं काजल आपके ग्रहो के बुरे प्रभाव को भी दूर कर सकता है। यह आपके जीवन में आने वाली परेशानियों का हल भी हो सकता है। काजल का संबंध हिन्दू धर्म में शनि देव से जोड़ कर देखा जाता है। यह आंखो कि सुंदरता बढ़ाने के साथ बच्चो को बुरी नजर से बचाने के काम आता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं काजल के कुछ आसान उपाय अपना कर आप अपनी जिंदगी से जुडी सभी परेशानियों का समाधान कर सकते हैं। आइये जानते हैं क्या है वो उपाय- 

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए 
अगर आपके घर में भी अशांति का वास हो गया घर में क्लेश रहता है। घर के सदस्यों में लड़ाई झगडे होते रहते हैं तो आप काजल का एक आसान उपाय अपनाकर इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आप एक जटा वाला नारियल लेकर उसको लाल या काले कपड़े में लपेट दें अब इस पर काजल से 21 बिंदिया बनाकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। आपको लाभ होगा।
 
बेरोजगारी या धन सबंधी परेशानी दूर करने के लिए 
अगर आपको भी नौकरी से संबंधित कोई परेशानी है या आपकी नौकरी जाने का खतरा बना हुआ है तो आप काजल कि डिबिया लेकर शनिवार के दिन उसको किसी पेड़ की जड़ में दबा दें। आपको यह उपाय आपकी समस्या से छुटकारा दिलाएगा। 

शनि दोष दूर करने के लिए 
अगर आप शनि दोष से पीड़ित हैं तो आप रात में काजल लगाकर सोएं शनिदोष दूर होगा। लड़किया तो कभी भी काजल लगा सकती हैं लेकिन लड़के काजल लगाने में झिझक महसूस करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है लड़के गुरुवार और शनिवार की रात में काजल लगाकर सो जाए आपका शनिदोष दूर होगा। शनिदोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन शनि मंदिर में काजल का दान करें। आपको शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। 

बच्चों को नजर दोष से बचाने के लिए 
अगर आपके बच्चे को भी आसानी से नजर लग जाती है तो उसकी आंखों में काजल लगाएं साथ उसके पैरों के तलवो में भी काजल का टीका लगाए। कान के पीछे भी टीका लगा सकते हैं। 
 
गूलर के फूल का काजल 
अगर आप गूलर के फूल का काजल बना कर लगाये तो इससे आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। यह काजल का उपाय आप किसी भी पुष्य नक्षत्र रवि योग के दिन कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.