होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

पीपल के पेड़ के क्या हैं औषधीय गुण और इसके फ़ायदे, साथ ही जानें कैसे होते हैं पीपल के टोटके

By Astro panchang | Jan 28, 2022

हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व होता है। इसे केवल एक पेड़ नहीं बल्कि देवता माना गया है। ऐसी मान्यता है की पीपल के पेड़ पर सभी देवी-देवताओँ का वास होता है। इसलिए लोग इसकी पूजा-अर्चना करते है। धर्म के साथ-साथ वनस्पति विज्ञान और आयुर्वेद के अनुसार भी पीपल के पेड़ से कईं तरह के फायदे होते है। यह बरगद की तरह बहुत लम्बी आयु की होती है। ऐसी मान्यता है कि पीपल का पेड़ लगाने से आयु भी लम्बी होती है और इससे वंश की भी वृद्धि होती है। उसी तरह से पीपल के पेड़ पर कईं तरह के टोटके भी किए जाते है जिससे दुःखों से छुटकारा मिल सकें। परन्तु ऐसा कहा जाता है कि पीपल के पेड़ को घर से दूर लगाना चाहिए, क्योंकि इसे घर पर लगाने से वास्तु दोष हो जाता है। वैसे तो पीपल के पेड़ के बहुत सारे फ़ायदे होते है, आइये जानते है पीपल के पेड़ के धार्मिक महत्व -
पीपल के पेड़ के धार्मिक महत्व
हिन्दू धर्म के अनुसार पीपल की पूजा करना अति शुभ माना जाता है। हमारे शास्त्रों के अनुसार पीपल की पूजा सिर्फ शनिवार को ही करना चाहिए। पुराणों के  अनुसार समुद्र मंथन के समय लक्ष्मी जी की बड़ी बहन दरिद्रा भी निकली थी। इसके बाद लक्ष्मी जी ने विष्णु जी से विवाह कर लिया। इस कारण दरिद्रा नाराज़ हो गईं। तब विष्णु जी ने अपने प्रिय वृक्ष और वास स्थान पीपल में रहने का आग्रह किया और कहा कि तुम यहाँ वास और आराधना करो। मै समय-समय पर तुमसे मिलने आता रहूँगा और उन्हें वचन दिया की वो हर शनिवार को वहाँ आएंगे। इसलिए कहा जाता है कि शनिवार के दिन श्री विष्णु और लक्ष्मी जी पीपल के तने में निवास करते है। इस वजह से शनिवार को पीपल की पूजा की जाती है साथ ही दीया जलाया जाता है और जल और तेल चढ़ाया और परिक्रमा लगाया जाता है। इससे भगवान लक्ष्मी-नारायण और शनि देव प्रसन्न होते है।
पीपल के पेड़ के फ़ायदे
वैसे तो पेड़ों के बहुत ज़्यादा फायदे होते है। पर पीपल का पेड़ बाकि पेड़ों से कुछ ज़्यादा फायदेमंद होता है। हमारे शास्त्रों में तो इसके अनगिनत फायदे बताये ही गए है पर उसके अलावा भी इसके और भी बहुत सारे फायदे होते है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी वृक्षों में केवल पीपल ही प्राणवायु यानी ऑक्सीजन देता है। पीपल ही एक मात्र ऐसा पेड़ है जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। जबकि अन्य पेड़ रात में कार्बन डाइऑक्साइड या नाइट्रोजन छोड़ते है। तो ऐसे ये हमारे पर्यावरण के लिए बेहद उपयोगी होता है। ये हमारे पर्यावरण को शुद्ध करता है।
पीपल के औषधीय गुण
पीपल का महत्व हमारे धर्म के साथ-साथ आयुर्वेद और वनस्पति विज्ञान में भी बहुत है। पीपल का पेड़ हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छा माना गया है। आइये जानते है पीपल के पेड़ से होने वाले हमारे स्वास्थ को फायदे -
1. सांस सम्बन्धी बीमारियों के लिए
सांस सम्बन्धी किसी भी प्रकार के बीमारी के लिए पीपल का पेड़ बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पीपल के पेड़ की छाल का अंदरूनी हिस्सा निकालकर सूखा लें। इसके बाद उसका चूर्ण बनाकर खाने से सांस सम्बन्धी सभी समस्याएं दूर हो जाती है। इसके अलावा पीपल ले पत्तों को उबालकर पीने से दमा के बीमारी में भी लाभ होता है।
2. दांतो के लिए
पीपल की दातुन करने से दांत मज़बूत होते है और दांतों की और भी कईं समस्याओं का समाधान हो जाता है। इसके अलावा पीपल की छाल, कत्था और काली मिर्च को बारीक़ पीस कर मंजन करने से दांतों और मसूड़ों के सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
3. त्वचा के रोगों के लिए
त्वचा के रोगों का होना एक बहुत ही आम बात है। पीपल के पत्तों को खाने या इसका काढ़ा बनाकर पीने से त्वचा पर होने वाली समस्याओं जैसे दाद, खाज, खुजली से राहत मिल जाती है। इसके अलावा फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं के लिए पीपल की छाल को घिसकर लगाने से फोड़े-फुंसी ठीक हो जाते है।
इसके साथ-साथ त्वचा का रंग निखारने के लिए भी पीपल की छाल का लेप या इसके पत्तों का प्रयोग कर सकते है। इसके अलावा ये त्वचा की झूर्रियों को कम करने में भी मदद करता है। पीपल की ताज़ी जड़ को भिगोकर त्वचा पर इसका लेप करने से झुर्रियां काम होने लगती है।  
4. सर्दी-ज़ुखाम के लिए
सर्दी-ज़ुखाम जैसी समस्याओं के लिए पीपल एक अचूक औषधि होता है। पीपल के पत्तों छाँव में सुखाकर इसके सूखे हुए पत्तों को मिश्री के साथ पीसकर इसका काढ़ा बनाकर पिने से सर्दी-जुखाम ठीक हो जाता है।
5. विष का प्रभाव
अगर किसी को कोई ज़हरीला जीव-जंतु काट लेता है तो पीपल के पत्तों का रस थोड़ी-थोड़ी देर में पिलाने से विष का असर कम होने लगता है।
6. घाव होने पर
शरीर के किसी भी हिस्से में घाव हो जाने पर पीपल के पत्तों का गर्म लेप लगाने से घाव जल्द ही सूख जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन इस लेप का प्रयोग करने से घाव जल्दी भर जाता है और इससे जलन भी नहीं होती है।
7. तनाव से दे राहत
पीपल के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके कोमल पत्तों को प्रतिदिन नियमित रूप से चबाने पर तनाव में कमी आती है, और बढ़ती उम्र का असर भी कम होता है।
8. फटी एड़ियों के लिए
फटी एड़ियों में इसके पत्तों का रस लगाने से काफी आराम मिलता है और इसके प्रभाव से एड़िया भी कोमल होती है।
9. पीलिया होने पर लाभकारी
पीलिया होने पर यदि व्यक्ति को पीपल के 3-4 पत्तों का रस मिश्री के साथ दिन में दो बार पिलाया जाए और ऐसा 4-5 दिन तक करते रहने से रोगी को पीलिया से जल्द ठीक होने में सहायता मिलती है।
10. वाणी सम्बन्धी समस्या
पीपल के पके हुए फलों को सुखाकर उसका चूर्ण बनाकर उसे शहद के साथ खाने से हकलाने की समस्या दूर हो जाती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.