होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Copper Triangle: जानिए घर में तांबे का त्रिकोण रखने के ज्योतिषीय लाभ, सुख-समृद्धि आएगी द्वार

By Astro panchang | Jun 22, 2023

सनातन धर्म में तांबे को काफी पवित्र माना जाता है। तांबे से बनी वस्तुओं को घर में रखना शुभ माना जाता है। वहीं पूजा-अर्चना में भी तांबे का इस्तेमाल करना फलदायी माना जाता है। बता दें कि ज्योतिष में भी तांबे की धातु के लाभ के बारे में बताया गया है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर में तांबे का त्रिकोण रखने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन लाभ के बारे में...

घर में ऐसे रखें तांबे का त्रिकोण 
सबसे पहले अपने घर में एक लाल भोज पत्र लेकर आएं और फिर लाल चंदन और केसर को मिला लें।
अब तांबे के त्रिकोण को लाल भोजपत्र पर चिपकाएं। भोज पत्र पर तांबे का त्रिकोण ऐसे चिपकाएं कि वह हटे नहीं। 
घर के मंदिर में तांबे के त्रिकोण को रख दें और फिर शुक्रवार के दिन उस त्रिकोण की शुद्धि करें।
शुद्धि के लिए तांबे के त्रिकोण को दूध से स्नान कराकर उस पर अक्षत, पुष्पऔर गंगाजल छिड़कें।
जिस भी इष्ट का त्रिकोण लाएं हैं, उनके मंत्रों का जाप करें।
यदि आप मां लक्ष्मी का त्रिकोण लाएं तो मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
अब तांबे के त्रिकोण को एक साफ रेशमी कपड़े में लपेटकर मंदिर या तिजोरी में रख दें।
फिर हर शुक्रवार को उस त्रिकोण की दूध या गंगाजल से शुद्धि जरूर करें।
इस दौरान इष्ट देव के मंत्रों का जाप जरूर करें।
 
लाभ
घर में तांबे के त्रिकोण को रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
इसके साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।
मंगल ग्रह शांत होता है और जातक पर मंगल दोष नहीं लगता है।
तांबे का त्रिकोण रखने से समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है।
घर में तांबे का त्रिकोण रखने से घर खरीदने के प्रबल योग बनते हैं।
घर की नकारात्मक शक्तियां खत्म होती हैं।
तांबे का त्रिकोण रखने से अधिक खर्च और नौकरी की बाधा आदि भी दूर होती है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.