होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Ashok Ke Ped Ke Upay: अशोक का पेड़ आपको दिला सकता है धन-दौलत, धन की लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

By Astro panchang | Jun 08, 2023

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों का जिक्र मिलता है, जिनका पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। इन पेड़ों का धार्मिक महत्व भी बहुत होता है। इन्हीं पेड़ों में से एक पेड़ अशोक का है। बता दें कि कई जगहों पर अशोक के पेड़ की पूजा भी की जाती है। वहीं अशोक के पेड़ों की पत्तियों का इस्तेमाल पूजा-अर्चना में की जाती है। अक्सर आपने भी घरों के आसपास अशोक के पेड़ देखे होंगे। आइए जानते हैं अशोक के पेड़ के चमत्कारिक गुण और विशेष उपायों के बारे में...

जानिए क्यों कहते हैं अशोक
रामायण में एक उल्लेख मिलता है कि माता सीता का हरण कर लंकापति रावण उन्हें अशोक वाटिका में ले गया था। अशोक वाटिका में माता सीता अशोक के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान राम से मिलने के लिए प्रार्थना करती थीं। मान्यता के अनुसार इसी पेड़ के नीचे बैठकर प्रार्थना करने से माता सीता के सभी दुख दूर हो गए थे। इसलिए अशोक के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

अशोक के पेड़ की जड़ 
अगर आपको बार-बार धन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आप आर्थिक समस्या से घिरे रहते हैं। तो अशोक के पेड़ की जड़ से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए अशोक के पेड़ की जड़ घर पर लाकर अपने घर की तिजोरी या दुकान में तिजोरी के अंदर रखें। ऐसा करने से आपको पैसों संबंधी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। 

दांपत्‍य जीवन की खुशहाली
अगर आपका दांपत्य जीवन सुखमय नहीं है, अगर बार-बार पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अशोक के पेड़ के 7 पत्ते अपने घर के मंदिर में रखें। इसके बाद जब वह पत्ते सूखने लगें। तो इन्हें पेड़ की जड़ में डालते रहें और नए पत्तों को मंदिर में रखें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहते हैं और घर में खुशहाली आती है। 

अशोक के पत्‍तों का वंदनवार
अशोक के पत्‍तों वंदनवार को बेहद शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ मांगलिक कार्यक्रम या त्योहार आदि पर अशोक के पत्तों को घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है। ऐसा करने से कोई भी कार्य बिना किसी बाधा के दूर होती है। अशोक के पत्तों को दरवाजे पर इस तरह से लगाना चाहिए, जिससे कि आते-जाते समय यह लोगों के सिर पर स्पर्श करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

ऐसे करें मां लक्ष्मी को खुश
अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना व उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। तो अशोक के पेड़ को अपने घर में लगाएं और उसमें रोजाना जल चढ़ाएं। इस पेड़ में जल चढ़ाने के दौरान लक्ष्मी मंत्रों का जाप करते रहें। अगर आपके घर के बाहर पेड़ लगाने की जगह नहीं है तो आप इसे गमले में भी लगा सकते है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.