होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

आज सीता नवमी पर इस विधि से करें माता सीता का पूजन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

By Astro panchang | May 20, 2021

हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मां सीता प्रकट हुई थीं। इस दिन सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता  हैं। इस बार सीता नवमी 21 मई को मनाई जाएगी। सीता नवमी के दिन सुहागिन महिलाऐं भगवान राम और माता सीता की विधि-विधान से पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता सीता की पूजा करने से पति की दीर्घायु होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। आज के इस लेख में हम आपको सीता नवमी 2021 का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि बताने जा रहे हैं - 

सीता नवमी 2021 का शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि प्रारम्भ - 20 मई को 12 बजकर 25 मिनट पर 
नवमी तिथि समाप्त - 21 मई को 11 बजकर 10 मिनट पर 

नोट : जो लोग सूर्योदय तिथि को मानते हैं वे 21 मई को सीता नवमी मना सकते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार माता सीता का प्राकट्य मध्याह्न में हुआ था इसलिए आज नवमी तिथि के दिन भी सीता नवमी का व्रत रख सकते हैं।  

सीता नवमी का महत्व 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सीता नवमी के दिन व्रत रखने माता सीता की पूजा करने से जीवन से सभी रोग-दोष दूर होते हैं। शास्त्रों में माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार बताया गया है। जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं उन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। सीता नवमी के दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ व्रत रखती हैं। आज के दिन विधि-विधान से राम-सीता जी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय बनता है। 

सीता नवमी पूजन विधि
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.