होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vrishabh Sankranti 2024: आज 14 मई को मनाई जा रही वृषभ संक्रांति, जानिए इस दिन का महत्व

By Astro panchang | May 14, 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो उसको संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में संक्रांति के दिन को पर्व के तौर पर मनाया जाता है। बता दें कि सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। अब वह वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव की उपासना का महत्व होता है। वृषभ संक्रांति के मौके पर जो भी व्यक्ति विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा-अर्चना करता है, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं औऱ जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

वृषभ संक्रांति 2024
वैदिक पंचांग के मुताबित इस साल 14 मई 2024 को वृषभ संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन सुबह 10:50 से शाम 06:30 तक पुण्यकाल रहेगा। वहीं दोपहर 03:49 से शाम 06:04 के बीच महापुण्यकाल रहेगा। वृषभ संक्रांति पर शाम 06:04 मिनट पर क्षण काल है।

ऐसे करें पूजा
इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि पवित्र नदी में स्नान संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं इससे पुण्य मिलता है।
फिर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
बता दें कि इस दिन किए गए श्राद्ध से पितरों की आत्मा का संतुष्टि मिलती है।
यदि संभव हो तो घर के बाहर प्याऊ लगवाएं और प्यासे राहगीरों को पानी पिलाएं।
वहीं वृषभ संक्रांति पर भगवान शिव के ऋषभ रूद्र रूप और सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है।

वृषभ संक्रांति का महत्व
इस दिन दान-पुण्य करना बेहद महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जो भी जातक संक्रांति के दिन गरीबों को भोजन, वस्त्र या धन का दान करता है। उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व होता है।
 
संक्रांति के दिन स्नान आदि कर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत हो जाता है और धन-धान्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। बता दें कि वृषभ संक्रांति के दिन गौदान करना बेहद शुभफलदायी माना जाता है। इस दिन गौदान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्यफल की प्राप्ति होती है और मोक्ष के मार्ग खुल जाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.