होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rohini Fast 2023: आज रखा जा रहा है रोहिणी व्रत, धन-सुख में बढ़ोत्तरी के लिए ऐसे करें भगवान वासुपूज्य पूजन

By Astro panchang | Aug 10, 2023

वैसे तो जैन समुदाय के लोग हर त्योहार बड़े ही अच्छे तरीके से मनाते हैं। लेकिन बता दें कि जैन धर्म में कुछ त्योहार ऐसे हैं, जिन्हें लोग सबसे ज्यादा मानते और मनाते हैं। ऐसा ही एक पर्व रोहिणी व्रत का भी है। जैन धर्म में इस व्रत की काफी ज्यादा मान्यता है। मान्यता के अनुसार, जैन समुदाय के लिए रोहिणी व्रत महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं। आज यानी की 10 अगस्त को यह व्रत किया जा रहा है। 

हिंदू धर्म में भी रोहिणी व्रत का अधिक महत्व बताया गया है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को दुःख तकलीफ और सभी कष्टों से निजात मिलता है। वहीं हिंदू धर्म में भी इस व्रत का पालन पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। बता दें कि जैन धर्म में इस व्रत को माता रोहिणी और भगवान वासुपूज्य का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं रोहिणी व्रत का महत्व और पूजन विधि के बारे में...

रोहिणी व्रत का महत्व
जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर हैं। ऐसे में इस धर्म का सबसे बड़ा उपदेश है कि मनुष्य जाति का सबसे बड़ा धर्म अहिंसा है। जैन समुदाय के लोग इस व्रत को पर्व की तरह मनाते हैं। वहीं कई जैन पुरुष भी इस व्रत को करते हैं। इस दिन जैन समुदाय के लोग भगवान वासुपूज्य की पूजा करते है।

रोहिणी व्रत पूजन विधि
इस व्रत को करने के लिए सूर्योदय से पहले स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहनें। 
इसके बाद वासुपूज्य भगवान की पांचरत्न, ताम्र या स्वर्ण प्रतिमा की ऱखें। 
अब उन्हें फल, फूल और मिठाई का भोग चढ़ाएं।
वहीं जैन धर्म के लोग व्रत शुरू होने से पहले गरीबों व बच्चों को खाना, कपड़ा आदि का दान करते हैं।
ऐसा करने से भौतिक सुखों की वृद्धि होती है।
इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और माता रोहिणी की पूजा करें। फिर दोनों को भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.