होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Chandra Grahan 2023: साल के पहले चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

By Astro panchang | May 05, 2023

आज यानी की 5 मई 2023 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक लिहाज से ग्रहण शुभ नहीं माना जाता है। बता दें कि आज रात को 08:45 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा और रात 1 बजे इसकी समाप्ति होगी। ग्रहण के दौरान कई नियमों का पालन किया जाता है। प्रेग्नेंसी अर्थात गर्भावस्था में भी ग्रहण काल को लेकर कई तरह की बातें देखने व सुनने को मिलती हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

मान्यता के अनुसान, ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां अधिक प्रभावी होती हैं और यह शक्तियां हावी होने लगती हैं। जिसका अशुभ प्रभाव गर्भ में पलने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। इसलिए शास्त्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का नकारात्मक असर नहीं होता है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में...

ना देंखे चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं के नुकीली चीजें जैसे चाकू, सुई, कैंची आदि नोकदार वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही पेट पर गेरू लगाना चाहिए। बता दें कि ग्रहण के दौरान किसी भी महिला को सिलाई-बुनाई जैसे कार्य नहीं करने चाहिए। वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं को इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

न करें ये काम
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय भोजन करने और पकाने से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार, ग्रहण की अशुद्ध किरणों से खाना अशुद्ध हो जाता है। इसलिए ग्रहण काल में प्रेग्नेंट महिलाओं को भोजन न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान भोजन करने से इसका अशुभ प्रभाव बच्चे पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर खाना पका कर रख दिया है तो उसमें तुलसी दल या कुश डाल दें।  तुलसी दल या कुश डालने से भोजन शुद्ध बना रहता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान किसी यात्रा व घर के बाहर के कामों को टालना बेहतर होगा। वहीं ग्रहण खत्म होने के बाद पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। साथ ही जरूरतमंद लोगों को दान करें।

क्या करें
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय मंत्रों का जप, हनुमान चालीसा या धार्मिक किताबें पढ़नी चाहिए। इस दौरान हवन आदि भी करना शुभ होता है। ग्रहण काल के दौरान व ग्रहण खत्म होने के दौरान दान करना शुभ होता है। दान करने से मां और बच्चे को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.