होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

शनिवार से हो रही है नए साल की शुरुआत, इन आसान उपायों से सालभर बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

By Astro panchang | Dec 31, 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार, नए साल 2022 की शुरुआत शनिवार के दिन से हो रही है और इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत भी है। पंचांग के अनुसार इस दिन त्रयोदशी तिथि है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नए साल पर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। शनिवार का दिन शनि देव को अतिप्रिय है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नए साल के पहला दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए बेहद खास है।

व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं शनिदेव 
शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिदेव को बहुत शक्तिशाली देवता माना गया है। माना जाता है कि शनिदेव खुश हो जाएं तो किस्मत चमक उठती है। शनि का नाम लेते ही हम सबके मन में भय पैदा होने लगता है क्योंकि जिस किसी पर भी शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है उसे ज़िन्दगी में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिस किसी पर शनि मेहरबान हो जाएं, उसको जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें शनिवार के दिन करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की अनचाही समस्याओं से छुटकारा मिलता है।  

इन राशियों पर है शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या 
ज्योतिष गणना के अनुसार धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। वहीं, मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। 

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय - 
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काले उड़द और तिल भी अर्पित करें।
शनिदेव के समक्ष तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें।
शनि देव को प्रसाद अर्पित करें और किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शाम को पश्चिम दिशा की ओर दीपक जलाएं और 'ॐ शं अभ्यस्ताय नमः' का जाप करें। इस मंत्र के जाप से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी संकट दूर होंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.