होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस राशि में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

By Astro panchang | Nov 26, 2021

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जोकि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर लगेगा और दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा, भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। ग्रहण की अवधि लगभग चार घंटे की रहेगी। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है, इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का लगना अशुभ होता है और ग्रहण व्यक्ति की ज़िन्दगी पर नकारात्मक प्रभाव डालते है।

ज्योतिष के अनुसार साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। जिसका असर वृश्चिक राशि समेत सभी राशियों पर पड़ेगा। आईये बताते है आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा-

मेष राशि वाले जातको के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ सेहत को लेकर भी सचेत रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि वाले जातको के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ परिणाम देगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, व्यापार में प्रगति होगी और साथ ही सामाजिक काम में सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि वाले जातको को जमीनी विवाद से निजात मिल सकती है। किसी खास मित्र से धन लाभ होगा और आर्थिक काम में लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू विवाद भी सुलझने की उम्मीद है।

कर्क राशि वाले जातको के लिए यह ग्रहण कुछ हद तक अशुभ साबित हो सकता है। घरवालों से बिना कारण विवाद हो सकता है।

सिंह राशि वाले जातको के लिए इस ग्रहण के प्रभाव से धन लाभ होने की सम्भावना है। घर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य में लाभ के संकेत दिख रहे हैं।

कन्या राशि वाले जातको के लिए इस ग्रहण के प्रभाव से पराक्रम में वृद्धि होगी। सहकर्मियों से धन लाभ होगा और आर्थिक परेशानी खत्म होगी।

तुला राशि वाले जातको पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इसकी वजह से आपका परिवार से विवाद बढ़ेगा। सेहत में गिरावट के कारण परेशानी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा, इसलिए इसके प्रभाव से इस राशि के जातकों की मानसिक परेशानी बढ़ेगी और मन विचलित रह सकता है। नौकरी में रुकावट आ सकती है। ग्रहण हटने के बाद भी तनाव बना रहेगा।

धनु राशि वाले जातको पर इस ग्रहण के प्रभाव से खर्च बढ़ेगा। अनावश्यक भागदौड़ बनी रहेगी। विदेश यात्रा से लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि वाले जातको पर ग्रहण का शुभ प्रभाव नजर आएगा। बिजनेस में प्रगति होगी और जॉब में प्रमोशन मिलेगा।

कुंभ राशि वाले जातको की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जमीन-मकान से संबंधित अधूरे काम पूरे होंगे और सेहत में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है।

मीन राशि वाले जातको की नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। आध्यात्म के कार्यों से दूरी बनेगी और पिता से विवाद होगा। ग्रहण की अवधि में बहुत अधिक सतर्क रहें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.