होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा इसका असर

By Astro panchang | Apr 11, 2023

ज्योतिषीय और खगोलीय में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण का विशेष महत्व होता है। ग्रहण शब्द से नकारात्मकता का एहसास होता है। सूर्य ग्रहण का नाम आते ही हमारे दिमाग में भविष्य को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जन्म लेने लगती हैं। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण खग्रास होगा। इस सूर्य ग्रहण को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तो भारत के कुछ ही हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह देश में पूर्णतया दृष्ट नहीं होगा। ऐसे में सूर्य़ ग्रहण का आपके भविष्य पर क्या असर पड़ने वाला है, यह हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। 

सूर्य ग्रहण का समय
20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण सुबह 07:05 मिनट पर शूरू होगा। वहीं सुबह 08:07 मिनट पर ग्रहण का खग्रास लगेगा। सुबह 09:45 कर सूर्य ग्रहण का मध्यकाल होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 12:24 मिनट पर होगा। अप्रैल में लग रहे खग्रास सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 22 मिनट होगी।

सूतक काल
20 अप्रैल 2023 को लग रहे सूर्य ग्रहण को दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका, हिंद महासागर और आस्ट्रेलिया समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखेगा। हालांकि भारत में यह पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतम नहीं माना जाएगा। बता दें कि जिस क्षेत्र में ग्रहण दिखाई देता है, वहां पर सूतक माना जाता है।

मेष राशि में सूर्य का गोचर
20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य अपनी उच्चतम राशि में भ्रमण करेंगे। वहीं ग्रहण खत्म होने के बाद 22 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि मेष राशि में गुरु ग्रह के प्रवेश से इसका देश-दुनिया पर गहरा असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कई प्रकार के परिवर्तन दिखाई देंगे। सूर्य ग्रहण के कारण देश-दुनिया को कई आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही भारत के उत्तरी क्षेत्रों में ग्रहण के बाद कहीं बड़ा भूकंप आ सकता है। खासतौर पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के प्रभावित होने की संभावना बन रही है। 

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रहण बेहद परेशानियों भरा समय लेकर आएगा। क्योंकि पहली राशि यानी की मेष में ही सूर्य ग्रहण हो रहा है। इसके कारण इन राशि वाले जातकों को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के बारहवें भाव में सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान खर्च बढ़ने की संभावना है और विरोधी भी बढ़ सकते हैं। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और वाहन चलाते संय सावधानी जरूर बरतें।

कर्क राशि
कर्क राशि के दशम भाव में सूर्य ग्रहण होगा। इसके कारण कर्क राशि के जातकों को माता, प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट आदि के क्षेत्र से परेशान करने वाली खबरें मिल सकती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के मान-सम्मान में कमी आएगी। साथ ही कामकाज को लेकर तनाव बढ़ सकता है। इस समय संतान का ध्यान रखना आवश्यक है।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस सूर्य ग्रहण के चलते सिंह राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र, शिक्षा और वाहन संबंधी परेशानी सामने आएंगी। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान निर्णय़ों को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या राशि
कन्या राशि के अष्टम भाव में सूर्य ग्रहण होगा। इस कारण आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें और सोच-समझ कर यात्रा करें। इस दौरान धन को निवेश करने की योजना को कुछ समय के लिए टाल दें।

तुला राशि
सूर्य ग्रहण तुला राशि के सप्तम भाव में रहेगा। इस राशि के जातकों को आय संबंधी परेशानी होगी। राजनीतिक संबंधों में भी तनाव की संभावनाएं हैं और संतान पक्ष को लेकर किसी तरह की परेशानी बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के छठे भाव में सूर्य ग्रहण होगा। इस राशि के जातकों पर भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। मन अशांत होने के साथ ही सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। धन को सोच-समझ कर खर्च करें।

धनु राशि
धनु राशि के पंचम भाव में सूर्य ग्रहण होगा। इस भाव में ग्रहण संतान को लेकर आपकी परेशानी बढ़ाएगा और शासकीय-अशासकीय कार्यों में परेशानियां आएंगी। इस दौरान उच्च अधिकारी परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि में सूर्य ग्रहण चौथे भाव में हो रहा है। हादसों में वृद्धि होने के साथ ही इस राशि के जातकों के सुख में कमी आने की संभावना है। इस अवधि में माता को लेकर कष्ट, शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी में सोच-समझकर निवेश करना उचित होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण आपके पराक्रम भाव में है। जिसके कारण मित्रों और परिजनों से कष्ट मिल सकता है। साथ ही आपके यश में कमी देखने को मिलेगी।

मीन राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि के द्वितीय भाव में लग रहा है। घर-परिवार को लेकर कष्ट और चिंताएं बनी रहेंगी। मान-सम्मान में कमी आने के साथ ही धन संबंधी भी चिंता आपको परेशान कर सकती है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.