होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Adhik Chandra Darshan 2023: आज इस मुहूर्त में करें चंद्र देव के दर्शन और पूजा, परिवार पर बरसेगी सुख-समृद्धि

By Astro panchang | Jul 19, 2023

किसी भी महीने की अमावस्या को चंद्रदेव के दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से भी इसे काफी अहम माना जाता है। बता दें कि अमावस्या के दिन चंद्रमा के दर्शन कर लोग जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करने के साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 19 जुलाई 2023 को चंद्र दर्शन किया जा सकता है।

चंद्र दर्शन तिथि
प्रतिपदा की तिथि का समय- 18 जुलाई दोपहर 12:01 मिनट - 19 जुलाई दोपहर 2:10 मिनट तक 
चंद्रोदय समय- 19 जुलाई, सुबह 6:57 मिनट पर 
चंद्रास्त समय- 19 जुलाई, शाम 8:38 मिनट पर

चंद्रदर्शन की पूजा
इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से चंद्रदेव के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन चंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए कठोर व्रत भी किया जाता है। वहीं सूर्यास्त के फौरन बाद चंद्रमा को देखकर व्रत खोला जाता है। मान्यता के अनुसार, जो भी जातक चंद्र दर्शन के दिन चंद्र देव की अनुष्ठान पूजा करता है, उस व्यक्ति को सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन दान-पुण्य करना भी काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि इस दिन ब्राह्मणों को कपड़े, चावल और चीनी आदि दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

चंद्र दर्शन का महत्व
चंद्र देव को सबसे हिंदू पौराणिक कथाओं में प्रतिष्ठित देवताओं से एक माना गया है। वहीं चंद्रमा को अनुकूल ग्रह माना गया है। यह ज्ञान, पवित्रता अच्छे इरादों के साथ शांत मन से जुड़ा होता है। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली के ग्रह में चंद्रमा की स्थिति अनुकूल होती है। वह अपने जीवन में सफलता और समृद्धि पाता है। हिंदू धर्म में चंद्रमा और भी अधिक प्रभावशाली माना जाता है। क्योंकि यह हिंदू धर्म में चंद्र कैलेंडर का पालन किया जाता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.