होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palm Reading: हथेली पर मौजूद यह निशान जीवन में सफलता का देता है संकेत, बदल जाएगी किस्मत

By Astro panchang | Dec 30, 2023

हाथ की रेखाओं के जरिए व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जानकारी लेता है। बता दें कि हमारे हाथ में कई रेखाएं व निशान पाए जाते हैं। वहीं हाथ में धन त्रिकोण रेखा एक ऐसी संरचना है, जो धन रेख, हृदय रेखा और जीवन रेखा से बनी होती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक इस त्रिकोण को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। वहीं माना जाता है कि यह निशान धन की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। 

अगर किसी जातक के हाथ में गहरा धन त्रिकोण पाया जाता है, ऐसे लोग पैसे के मामले में काफी लकी साबित होता है। साथ ही यह जातक अपनी इच्छाओं को वास्तविकता में प्रकट कर सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के हाथ में धन त्रिकोण का निशान पाया जाता है, तो वह व्यक्ति अपने जीवन में सफलता और वित्तीय प्रचुरता का आंनद लेगा। वहीं हाथ में बना यह निशान आपको भविष्य की सफलता के बारे में भी जानकारी देता है।

यदि किसी व्यक्ति के हथेली के आधार से यह रेखा शुरू होती है। तो ऐसे व्यक्ति को जल्द ही उसके जीवन में वित्तीय सफलता मिलने की संभावना होती है। वहीं अगर धन त्रिकोण हथेली के मध्य धन रेखा से शुरू होती है। तो ऐसे जातकों को वित्तीय सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही यदि आपकी हथेली के अंत से धन रेखा शुरू होती है। जो जीवन के बाद में भी वित्तीय सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

आपके हाथ में बनी धन रेखा भविष्य की सफलता के बारे में भी काफी कुछ कहती है। जैसे अगर यह रेखा उथली है, तो सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं धन त्रिकोण गहरा होने पर यह संकेत देती है कि आसानी से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यह रेखा हृदय रेखा के जितनी करीब होती है, आप उतने ज्यादा स्वस्थ होंगे। वहीं हृदय रेखा से दूर होने पर स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

आपको बता दें कि हथेली में बनी सफलता रेखा छोटी उंगली के नीचे होती है। लक्ष्यों को प्राप्त करने और पूरी क्षमता को दर्शाती है। इस रेखा के सीधे होने का अर्थ है, ऐसा जातक जो ठान लेगा उसमें वह सफल होगा। वहीं अगर यह रेखा घुमावदार है, तो जातक को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। लेकिन अंतत: आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.