होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Badluck Sign on Palm: हथेली के ये निशान और रेखाएं जीवन भर देती हैं परेशानियां, बनी रहती है आर्थिक तंगी

By Astro panchang | Apr 18, 2023

हम सभी के हाथ में तमाम सारी रेखाएं होती हैं। कुछ रेखाएं व्यक्ति की किस्मत को खोल देती हैं तो वहीं कुछ रेखाएं व्यक्ति को राजा से रंक बना देती हैं। इस तरह की रेखाएं बदनसीबी के लिए जिम्मेदार होती हैं। इसलिए इन रेखाओं को अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं, वह अपना पूरा जीवन आर्थिक तंगी में बिताने को मजबूर होता है। साथ ही उसका दांपत्य जीवन भी दुखद होता है। 

ऐसे व्यक्ति को न सिर्फ करियर बल्कि जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम हाथ में बनी उन रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जो व्यक्ति के जीवन में दुखों का पहाड़ लेकर आती हैं। आइए जानते हैं हाथ की इन रेखाओं और निशानों के बारे में...

राहु की रेखा
जिन व्यक्तियों के हाथ में राहु रेखा होती है। ऐसे व्यक्तियों का पूरा जीवन चिंता फिक्र और रुकावटों के बीच में बीतता है। राहु रेखा को विघ्‍न रेखा, चिंता रेखा या फिर तनाव रेखा भी कहा जाता है। बता दें कि मंगल पर्वत के निचले हिस्‍से से यह रेखा शुरू होती है। यह रेखा सभी लोगों के हाथ में नहीं पाई जाती है। वहीं कई लोगों के हाथ में अंगूठे के निचले हिस्‍से से यह रेखा शुरू होकर जीवन रेखा की तरफ जाती है तो उस रेखा को चिंता रेखा कहा जाता है। हालांकि सभी चिंता रेखा परेशानी देने वाली नहीं होती हैं। लेकिन जब चिंता रेखा जीवन रेखा को काटती है तो व्यक्ति को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आड़ी तिरछी रेखाएं
कई लोगों के हाथ में आड़ी-तिरछी रेखाएं होती हैं जो दूसरी रेखाओं को क्रॉस करती हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बार-बार असफलता का मुंह देखना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों का जीवन बुरी तरह से समस्याओं से उलझा होता है। हथेली में तमाम सारी आड़ी तिरछी रेखाओं का संबंध इस ओर से होता है कि व्यक्ति का जीवन हमेशा उलझा व परेशानियों से भरा होगा। ऐसे व्यक्ति को डर, घबराहट, पेट की बीमारी और हायपरटेंशन की बीमारी रहती हैं।

शनि पर्वत पर यह निशान
हथेली में शनि पर्वत पर बनीं निशान और रेखाएं बहुत अहम होती हैं। कहा जाता है कि जिन व्यक्तियों के हाथ में शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान बना होता है। तो ऐसी रेखा अशुभ होती है। ऐसे व्यक्तिय़ों को फ्यचर में बदनामी का सामना करना पड़ता है। या इन लोगों को किसी बड़े मामले में सजा भी हो सकती है। बता दें कि हाथ में इस निशान के होने से लोगों के जीवन का अंत दुखद होता है।

सूर्य रेखा पर द्वीप
कई व्यक्तियों के हाथ में सूर्य रेखा पर अशुभ निशान बना होता है। इन लोगों को हमेशा पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। कई बार यह लोग बैंक दिवालिया भी हो जाते हैं। ऐसे लोगों पर हमेशा कर्जा बना रहता है। वहीं बिजनेस में उठाए गए गलत फैसलों के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। यह लोग अपने जीवन में कई बार साजिश का शिकार होते हैं। इन व्यक्तियों को आंख से जुड़ी समस्या भी बनी रहती है। साथ ही ऐसे व्यक्तियों को किसी मामले में बदनामी का सामना करना पड़ता है।

विवाह रेखा 
जब किसी जातक के हाथ में बनी विवाह रेखा कई शाखाओं में बंट जाती है तो यह व्यक्ति के दुखी दांपत्य जीवन की ओर इशारा करती है। ऐसे लोगों का अपने पार्टनर से विवाद के कारण अलगाव हो जाता है। या फिर इन लोगों को नौकरी आदि के सिलसिले में दूर रहना पड़ता है। दूरी बढ़ने पर कई बार तलाक की स्थिति बन जाती है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.