होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

कहीं आपके हाथ में भी तो नहीं हैं ये रेखाएँ, भविष्य में हो सकते हैं कंगाल

By Astro panchang | Oct 09, 2021

ज्योतिषविद्या में हस्तरेखा का बहुत महत्व है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हमारी हथेली पर बनी रेखाएँ हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताती हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ पर बनने वाली रेखाओं से का संबंध उसके जीवन में होने वाली घटनाओं से होता है। हथेली पर बनी रेखाओं से भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हथेली पर बनी रेखाएं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के बारे में भी जानकारी देती हैं। व्यक्ति की हाथ पर कई रेखाएं होती हैं जो इशारा करती हैं कि व्यक्ति को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हथेली में बनी कौन सी रेखाएं आर्थिक तंगी का संकेत देती हैं -

यदि किसी की हथेली पर मणिबंध से रेखा निकलकर शनि पर्वत तक जाती हो इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के जीवन में धन की कमी रहती है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार शुक्र पर्वत से बनने वाली रेखा भी आर्थिक तंगी का संकेत है। ऐसी रेखाएं जीवन में आने वाली आर्थिक परेशानियों की ओर इशारा करती हैं। ऐसे लोगों के जीवन में धन की कमी रहती है जिसकी वजह से मानसिक परेशनियां बढ़ती हैं।

जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा टूटी-फूटी हो या जाल जैसा बना रही हो तो उन्हें जीवन में आर्थिक तंगी रहती है। ऐसे लोगों के पास धन आ भी जाए तो ज़्यादा समय तक टिकता नहीं है। ऐसे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की अनामिका अंगुली पर टिल होता है उन्हें जीवन में धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के पास आया धन किसी न किसी काम में खर्च हो जाता है। यह तिल काले या भूरे रंग का हो सकता है। 
 
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा पर तिल होता है, उन्हें जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों का उधार बहुत ज़्यादा हो जाता है जिससे उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हथेली में जीवनरेखा पर तिल होना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों को जीवन में आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन लोगों के जीवन में धन टिक नहीं पाता है। इनका धन किसी न किसी काम में खर्च हो जाता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.