होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Mole Astrology: हथेली के यह तिल व्यक्ति को देते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी, राजा की तरह बिताते हैं जीवन

By Astro panchang | Jan 22, 2024

ज्योतिष शास्त्र की तरह ही हस्तरेखा शास्त्र से भी व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जानकारी ले सकता है। हाथों की लकीरों-निशानों आदि से व्यक्ति के भविष्य की गणना की जाती है। बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हाथ की रेखाओं और चिन्हों का आकलन कर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है।
 
वहीं हस्तरेखा की मदद से व्यक्ति के हाथ पर मौजूद तिल के आधार पर भी भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर किस जगह पर तिल होने से व्यक्ति राजाओं की तरह जीवन जीता है।

मध्यमा उंगली पर तिल होना
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के हाथ की मध्यमा उंगली पर तिल पाया जाता है। वह स्वभाव से काफी तेज-तर्रार होते हैं। इन जातकों को महंगी चीजें खरीदने का शौक होता है। साथ ही यह जातक ऐशो-आराम की जिंदगी बिताते हैं।

कनिष्ठा उंगुली पर तिल होना
हाथ की सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा कहा जाता है। जिन जातकों के हाथ की कनिष्ठा उंगली पर तिल होता है। वह अपने जीवन में खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं और जीवन में खूब धन कमाते हैं। इन जातकों का व्यक्तित्व काफी शानदार होता है।

अंगूठे पर तिल होना
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अंगूठे पर तिल होना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे जातक कला और साहित्य के प्रेमी होते हैं। वहीं यह लोग व्यापार में भी सफलता प्राप्त करते हैं।

तर्जनी उंगली पर तिल होना
इसके साथ ही जिन जातकों की तर्जनी उंगली पर तिल पाया जाता है। वह भी काफी भाग्यशाली होते हैं। इन जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और यह किस्मत के धनवान होते हैं। इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और यह सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण होते हैं। ऐसे जातक स्वभाव से मेहनती होते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.