होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palm Reading: हाथ के इन अशुभ निशानों का जीवन पर पड़ता है बुरा असर, कहीं आपके हाथ में तो नहीं ऐसे निशान

By Astro panchang | Oct 18, 2023

हस्तरेखा शास्त्र को हस्त समुद्र शास्त्र के रूप में भी जानते हैं। हस्तरेखा को वैदिक ज्योतिष का एक सहज हिस्सा माना जाता है। हस्तरेखा के जरिए जीवन को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की जाती है। हस्तरेखा के जरिए शुभ और अशुभ योग देखे जाते हैं।
 
हथेली के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न ग्रह स्थित होते हैं। ऐसे में अगर हथेली में कोई अशुभ योग बनता है, तो उसके लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए हथेली में बनने वाले कुछ ऐसे ही अशुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी जिंदगी में मुश्किलें पैदा करते हैं। 

हथेली के अशुभ संकेत
अगर आपकी हथेली में विवाह रेखा ऊपर-नीचे है, तो इसका प्रभाव आपके दाम्पत्य जीवन पर देखने को मिलता है। हथेली में विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे होती हैं। यह रेखा हथेली के बाहरी हिस्से से अंदर की तरफ आती हुई दिखती हैं। 
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में एक से ज्यादा विवाह रेखा होती है। तो ऐसे व्यक्ति के एक से अधिक प्रेम संबंध होते हैं।
विवाह रेखा लंबी होने पर जातक के विवाहेतर संबंध रहते हैं।  
अगर किसी व्यक्ति की विवाह रेखा पर तिल होता है, तो ऐसे व्यक्ति के जीवनसाथी पर मृत्यु का खतरा होता है। 
यदि विवाह रेखा की शुरूआत में द्वीप का निशान होता है, तो उसका वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं होता है। 
विवाह रेखा की शुरुआत यदि दो हिस्सों में बंटी होती है, तो तलाक या फिर रिश्ते में दूरी आने की संभावना बनी रहती है।
यदि जातक की विवाह रेखा नीचे की तरफ झुकी हुई होती है, या उसे हृदय रेखा काट देती है। तो जीवनसाथी की मृत्यु का खतरा होता है। 
विवाह रेखा के ऊपर की तरफ मुड़कर छोटी उंगली तक जाती है। तो ऐसे व्यक्ति की शादी में काफी ज्यादा मुश्किलें आती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.