ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति का भाग्य जानने के बहुत से तरीके बताए गए हैं। कुछ लोग अपना भविष्य जानने के लिए जन्मकुंडली दिखवाते हैं तो कुछ टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हाथ पर बनी रेखाएं और निशान भी उसके भाग्य और आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार कुछ भाग्यशाली व्यक्तियों के हाथ पर कुछ ख़ास चिन्ह होते हैं। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हथेली पर कौन से चिन्ह होना शुभ माना जाता है -
चक्र
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में चक्र के निशान पाये जाते हैं ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में सब कुछ हासिल करने की क्षमता रखते हैं। माना जाता है कि जिन व्यक्तियों की दसों उंगली के प्रथम पोर पर चक्र का चिह्न होता है उनका भाग्य उनका साथ देता है। ऐसे लोग समाज में प्रसिद्धि और ख्याति प्राप्त करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को सरकारी सम्मान के साथ-साथ अपने क्षेत्र और देश-विदेश से भी प्रसिद्धि, ख्याति और यश प्राप्त होता है। जिन व्यक्तियों के उंगलियों में चक्र का निशान होता है ऐसे लोग बुद्धि,विवेक के भी धनी होते हैं।
मछली
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हाथ पर मछली का निशान होना किस्मत का खजाना खुलने के बराबर है। भाग्य रेखा में मछली का निशान होना किसी व्यक्ति को अपने जीवन संवारने में अत्यधिक सहायक और भाग्यशाली होता है। हथेलियों पर मछली की आकृति दिखाई देना इसलिए शुभ माना जाता है क्योंकि मछली को भगवान विष्णु का चिन्ह माना जाता है और भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार भी लिया था। और यही खास कारण है कि इस प्रकार की कोई आकृति जीवन रेखा पर भी बनती है तो यह भाग्यशाली होने की ओर साफ इशारा है। हथेली पर मछली का निशान होने से व्यक्ति अधिक भाग्यशाली होने के साथ साथ अपने जीवन के हर सफलतम कदम को तय करने में सक्षम रहता है।
कमल का फूल
हथेली में कमल का निशान बनने से व्यक्ति के भाग्य के हर दरवाजे खुल जाते हैं। भगवान विष्णु के अतिप्रिय पुष्पों में कमल का पुष्प सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। जिन व्यक्तियों के हथेलियों में कमल की आकृति बनती है ऐसे व्यक्ति विपदा और गरीबी जीवन से छुटकारा पाने में सफल होते हैं। ऐसे व्यक्ति परिश्रमी होते हैं और उनका जीवन धन संपदा से सदैव भरपूर रहता है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार भाग्य रेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत, जीवन रेखा के साथ ही शुक्र पर्वत पर कमल की आकृति का बनना बहुत ही शुभ संकेत है। ऐसे व्यक्ति को समाज में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
शंख
जिन व्यक्तियों के उंगलियों पर शंख का निशान पाया जाता है ऐसे व्यक्ति बुद्धिमत्ता, भाग्य और धन-धान्य प्राप्त करते है। किसी व्यक्ति के उंगलियों के प्रथम पोर पर शंख का निशान होना उसके बुद्धिमत्ता और विद्वान होने का परिचायक है। जिन व्यक्तियों की चार उंगलियों में शंख का निशान होता है ऐसे व्यक्ति नसीब के अच्छे होने के साथ साथ राजा के तरह शीर्ष नेतृत्व योग करने वाले होते है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में खूब धन अर्जित करते हैं और साथ साथ यश ख्याति भी प्राप्त करते हैं।
विष्णु चिन्ह
यह रेखा दो भागों में रहती है। यह रेखा मध्यमा अंगुली और तर्जनी उंगली के बीच अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर V के आकार की होती है।इ से भगवान विष्णु का चिन्ह माना जाता है। हथेली के सबसे ऊपर मौजूद हृदय रेखा गुरु पर्वत के पास जाकर दो भागों में विभाजित हो जाती है इन दो भागों में विभाजित होने के बाद इसका आकार V के आकर का हो जाता है। जिन व्यक्तियों के हथेली पर भगवान विष्णु के नाम से जाने जाने वाला यह चिन्ह होता है ऐसे व्यक्तियों को जीवन में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता और सफलता उनके कदम चूमती है। सिर्फ V के आकार का नहीं बल्कि ऐसे कई चिह्न हैं जिनका संबंध V के आकार न होने पर भी ऐसे निशान भगवान विष्णु से संबंधित हैं।