होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Hast Rekha Shastra: महिलाओं और पुरुषों के इस हाथ में बनी होती है वित्त रेखा, आराम से जिंदगी बसर करते हैं ऐसे लोग

By Astro panchang | Dec 13, 2023

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हाथ में कई रेखाएं या निशान मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताती है। हस्तरेखा शास्त्र की मदद से लोगों के भविष्य के साथ आर्थिक स्थिति, धन और समृद्धि के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हस्तरेखा शास्त्र द्वारा महिला और पुरुषों की वित्तीय स्थिति का किस तरह से पता लगाया जा सकता है। 

वित्त रेखा
बता दें कि लिंग के आधार पर हाथ की रेखाएं अलग-अलग हो सकती हैं। पुरुषों के बाएं हाथ में वित्त रेखा पढ़ी जाती है। वहीं महिलाओं के दाहिने हाथ में वित्त रेखा देखी जाती है। हथेली के मध्य में कलाई और हृदय रेखा के बीच वित्त रेखा पाई जाती है।

धन की क्षमता
पुरुषों के बांई हाथ में उनकी धन की क्षमता देखी जाती है। बताया जाता है कि हाथ में मौजूद वित्त रेखा जितनी ज्यादा गहरी होती है। व्यक्ति का भाग्य और वित्त स्थिति उतनी ही ज्यादा मजबूत होती है। वहीं महिलाओं के हाथ में वित्त रेखा से उनके अच्छे भाग्य और अनुकूल वित्त स्थिति को बताती है। जिसका अर्थ होता है कि इन जातकों के पास आर्थिक तंगी यानी की धन की कमी नहीं होगी। 

धन रेखा
हांलाकि आमतौर पर हर व्यक्ति के हाथ में धन रेखा नहीं पायी जाती है। लेकिन जिन जातकों के हाथ में धन रेखा बनी होती है। वह काफी ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसे जातकों के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ऐसे लोग ऐशो-आराम की जिंदगी व्यतीत करते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.