होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry: बहुत लकी होते हैं ऐसे लोग जिनके हाथ में मौजूद होते हैं ये 5 निशान, बेहद शान से गुजरती है जिंदगी

By Astro panchang | Jun 09, 2023

ज्योतिष शास्त्र में हाथ की रेखाओं के बारे में काफी कुछ बताया गया है। हाथ की रेखा से व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी हथेली में रेखाओं के अलावा छोटी-छोटी रेखाओं से मिलकर कुछ निशान या अक्षर भी बने होते हैं। इनका भी ज्योतिष में काफी महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि जिन लोगों के हाथों पर ऐसे निशान होते हैं वह बहुत भाग्यशाली होते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर मौजूद इन पांच लकी निशानों के बारे में...

मछली
बता दें कि कुछ लोगों की हथेली में मछली का निशान पाया जाता है। पामिस्ट्री के जानकार के अनुसार,  हथेली में मछली का निशान कलाई की ब्रेसलेट लाइन के ठीक नीचे होता है। जिन लोगों की हथेली में यह निशान पाया जाता है, उनके पास धन-दौलत की कमी नहीं रहती है। ऐसे लोगों का हाथ रुपए-पैसे से कभी खाली नहीं होता है।

झंडा
जिस भी व्यक्ति की हथेली पर झंडे का निशान बना होता है, ऐसा व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है। जब एक सीधी रेखा हेड लाइन या लाइफ लाइन से निकलकर गुरु पर्वत की तरफ चली जाए। वहीं दूसरे सिरे पर चौरस डिब्बे का निशान बनता है तो इसे झंडे का निशान माना जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में 40 साल के बाद बेशुमार दौलत के मालिक बनते हैं।

स्वास्तिक
हथेली पर स्वास्तिक का निशान होना भी काफी शुभ माना जाता है। तर्जनी अंगुली के नीचे और अंगूठे के नीचे यह निशान बनता है। जिस व्यक्ति के अंगूठे के नीचे यह निशान बना होता है। उसे संपत्ति का लाभ मिलने के साथ ही दान-धर्म के कार्यों में रुचि होती है। 

कमल
हार्ट लाइन के दूसरे सिरे पर तर्जनी और बीच वाली अंगुली के नीचे यदि एक ट्राएंगल का निशान बनता है तो इसे कमल का निशान कहा जाता है। ऐसे लोग ज्ञानी और काफी पढ़े-लिखे होते हैं। 

मंदिर
जिन लोगों की हथेली में तर्जनी अंगुली के नीचे चौरस डिब्बे पर एक ट्राएंगल बना होता है। इसे टेंपल यानी की मंदिर का निशान माना जाता है। बता दें यह निशान बहुत कम लोगों के हाथ में पाया जाता है। ऐसे लोग बेहद लग्जरी लाइफ के मालिक होते हैं और समाज में इनका काफी मान-सम्मान मिलता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.