होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Marriage Palmistry: ऐसे लोगों को मिलती हैं भाग्यशाली पत्नी, जो चमका देगी आपकी किस्मत

By Astro panchang | Jul 24, 2023

जिन लोगों की शादी नहीं हुई अक्सर उन लोगों के मन में एक सवाल जरूर कौंधता रहता है कि आपका जीवनसाथी कैसा होगा। क्या वह आपके लिए भाग्यशाली होगा। क्या जीवनसाथी के आने से आपकी किस्मत चमक उठेगी। कहा जाता है कि शादी के बाद लोगों की किस्मत में बदलाव आता है। बता दें कि समुद्रशास्त्र में कुछ ऐसे शुभ चिन्हों के बारे में बताया गया है। यदि वह निशान आपके जीवनसाथी में होते हैं, तो वह बहुत भाग्यशाली होती है और न सिर्फ अपने बल्कि परिवार के लिए भी भाग्यशाली होती है।

शुभ चिन्ह
भविष्य पुराण, गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण समेत कई अन्य पुराणों में भी इन बातों का उल्लेख मिलता है। यदि शादी के दौरान जीवनसाथी का चुनाव करते समय आप इस गुणों व लक्षणों पर ध्यान देते हैं, तो आपका जीवनसाथी घर में शुभ-लाभ लेकर आएगा।

भविष्य पुराण के मुताबिक यदि किसी महिला की गर्दन 4 उंगली जितनी लंबी है और उसमें तीन रेखाएं दिखाई देती हैं। तो वह स्त्री काफी भाग्यशाली होती है। ऐसी स्त्रियों के पास सोना-चांदी खूब होता है। 

अगर किसी स्त्री के गले में तीन रेखाएं बनी दिखाई देती हैं। साथ ही उसका गला सुंदर, गोल आकार वाला होता है। तो ऐसे निशान शुभ परिणाम देने वाले होते हैं।

हस्तशास्त्र के अनुसार, जिस भी स्त्री की ठोड़ी चुंबक होती है, यानी की नीचे वाले होंठ के नीचे तक जाए तो ऐसी ठोड़ी को चुंबक कहते हैं। इसका अर्थ है कि जिन स्त्रियों की ठोड़ी कोमल, गोल और पुष्ट होती है, वह स्त्रियां काफी शुभ होती है।

बता दें कि जिन लड़कियों के गाल चारो तरफ से गोल होते हैं और हल्का पीलापन लिए होते है, तो ऐसे गालों को बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अगर किसी स्त्री के गाल पिचके, खुरदरे और पतले होते हैं। तो ऐसे लक्षण शुभ नहीं माने जाते हैं।

जिन स्त्रियों के दांत चमकीले, सुंदर, सफेद और आगे की तरफ निकले हुए होते हैं, वह स्त्री भाग्यशाली होने के साथ ही शाही जीवन जीती है। लेकिन जिन स्त्रियों के दांत रूखे, फटे, पतले और छोटे होते हैं, तो यह लक्षण शुभ नहीं माना जाता है।

भविष्य पुराण में जिह्वा के चार गुण बताए गए हैं। जिनकी जिह्वा लंबी, सीधी, कोमल, पतली और तांबे की तरह लाल होती है। वह स्त्रियां अच्छा जीवन व्यापन करती हैं।

भविष्य पुराण के मुताबिक यदि हंसते समय किसी के दांत न दिखें और गाल फूल जाएं, साथ ही आंखें न बंद हों। तो यह लक्षण शुभ माना जाता है। वहीं हंसने के दौरान गालों पर गढ्ढे पड़ना शुभ नहीं होता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.