होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry Tips: हथेली पर मौजूद ऐसे निशान नहीं माने जाते हैं शुभ, जीवन में झेलनी पड़ती है तमाम समस्याएं

By Astro panchang | Jul 11, 2024

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक कई व्यक्तियों की हथेली पर कुछ ऐसे निशान व रेखाएं पाई जाती हैं, जिनको शुभ माना जाता है। तो वहीं कुछ ऐसे भी निशान होते हैं, जिनको अशुभ माना जाता है। बता दें कि हस्तरेखा के मुताबिक जिन लोगों की हथेली में यह अशुभ निशान व रेखाएं पाई जाती हैं, उनको जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। यह जातक सफल होने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन इसके बाद भी जीवन में असफल रहते हैं।
 
हथेली में मौजूद ऐसी रेखा व निशान व्यक्ति को जीवन में आने वाली परेशानियों के बारे में संकेत देते हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हथेली में मौजूद उन रेखाओं व निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्यक्ति के दुर्भाग्य को दर्शाती हैं।

द्वीप का निशान
हस्तरेखा के मुताबिक हथेली में किसी पर्वत पर द्वीप का निशान शुभ नहीं माना जाता है। अगर किसी जातक की हथेली में मौजूद पर्वत पर य़ह निशान होता है, उस पर विपरीत प्रभाव डालता है। यदि गुरु पर्वत पर द्वीप का निशान होता है, तो व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आती है। वहीं सूर्य पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर व्यक्ति को नौकरी संबंधित परेशानियां आती है। चंद्र पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर कल्पना शक्ति में कमी आती है और मंगल पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर व्यक्ति का साहस कम हो जाता है।

क्षैतिज रेखाएं
इसके साथ ही अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाओं का होना शुभ नहीं माना जाता है। क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती है। मान्यता के अनुसार, जिन जातकों की हथेली में अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं होती हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

काला धब्बा
वहीं हथेली में काला धब्बा शुभ नहीं माना जाता है। जिन जातकों की हथेली में काला धब्बा होता है, उनको जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। इन जातकों के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां लगी रहती हैं।

भाग्य रेखा पर तिल
कई लोगों के भाग्य रेखा पर तिल का निशान पाया जाता है। जिन जातकों की हथेली में भाग्य रेखा पर तिल होता है। उन जातकों को जीवन में कठिनाइयां आती हैं और उनको करियर व आर्थिक दोनों तरह की समस्या झेलनी पड़ती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.