होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Lucky Sign on Palm: लाखों में सिर्फ कुछ लोगों की हथेली में पाए जाते हैं ऐसे निशान, अद्भुत क्षमता के होते हैं धनी

By Astro panchang | Nov 16, 2023

हस्तरेखा ज्योतिष में हाथ की रेखआओं को पढ़कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। हमारे हाथ में तमाम रेखाएं, पर्वत और चिन्ह मौजूद होते हैं। कई बार बड़ी-छोटी रेखाएं मिलकर कुछ विशेष निशान बनाती हैं। कई लोगों के हाथ में चतुर्भुज, झंडा, मछली, त्रिभुज और स्वास्तिक आदि निशान पाए जाते हैं। आपको बता दें कि हस्तरेखा ज्योतिष में इन निशानों का विशेष महत्व होता है। हस्तरेखा ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार, हथेली में पाए जाने वाले कुछ निशान काफी शुभ होते हैं। बताया जाता है कि लाखों में सिर्फ कुछ व्यक्तियों के हाथ में यह निशान देखने को मिलते हैं।

चतुर्भुज
कुछ जातकों के हाथ में चतुर्भुज का निशान पाया जाता है। हाथ में यह आयताकार और वर्गाकार दोनों प्रकार से हो सकता है, यह निशान काफी शुभ माना जाता है। ऐसे जातकों को पैत्रक संपत्ति का लाभ मिलता है। यह लोग अपना घर बनाने में सफल होते हैं। वहीं हाथ के सात पर्वतों पर चतुर्भुज निशान का होना अत्यंत फलदायी माना जाता है। अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर चतुर्भुज का निशान जातक को ऐश्वर्य और सुख-सुविधाएं मिलती हैं। 

क्रॉस
हांलाकि हथेली पर पाए जाने वाले क्रॉस के निशान के शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देखने को मिलते हैं। क्रॉस का निशान हथेली की मुख्य रेखाओं (जीवन, हृदय, भाग्य और मस्तिष्क) पर अशुभ माना जाता है। वहीं यदि क्रॉस का निशान शनि पर्वत पर (मध्यमा उंगली यानी मिडिल फिंगर के नीचे) हो और मस्तिष्क रेखा भी साफ हो, तो यह काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। इन जातकों के पास पूर्वाभास की शक्ति होती है।

मछली का निशान
अगर आपकी हथेली पर कहीं भी मछली का निशान है, तो यह शुभ माना जाता है। इस तरह के लोग धार्मिक प्रवत्ति के होते हैं और दान-धर्म के कार्यों में रुचि रखती हैं। इस तरह के जातकों के पास कभी धन-संपदा की कमी नहीं होती है। हांलाकि इन जातकों को पानी से डर लगता है और इनमें साइनस की भी समस्या होती है।

झंडे का निशान
जिन जातकों की हथेली पर झंडे का निशान देखने को मिलता है। वह लोग धार्मिक होने के साथ अच्छे लेखक होते हैं। ऐसे व्यक्ति वृद्धावस्था में खुशहाल जीवन जीते हैं। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.