होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry Manibandha Rekha: मणिबंध पर ऐसे निशान होने पर मिलती है पैतृक संपत्ति, समाज में होता है मान-सम्मान

By Astro panchang | Jun 30, 2023

हथेली और हाथ जहां जुड़ते हैं, उसे कलाई कहते हैं। बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र में कलाई पर बनने वाली रेखाओं को मणिबंध कहा जाता है। वहीं अंग्रेजी भाषा में इसे ब्रेसलेट कहा जाता है। हस्तरेखा के मुताबिक हाथ में मौजूद रेखाएं और निशान किसी भी व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य के बारे में कई राज खोलते हैं। इन रेखाओं और निशान के जरिए आप जीवन में आने वाली परेशानी और सुख-समृद्धि के बारे में जान सकते हैं। 

मणिबंध पर बनने वाले निशान आपको नई बुलंदियों पर ले जा सकते हैं और जीवन में तरक्की के मार्ग प्रशस्त करते हैं। अगर मणिबंध पर इस तरह के निशान पाए जाते हैं तो व्यक्ति को विरासत में काफी संपत्ति और धन की प्राप्ति होती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मणिबंध पर बनने वाले इन निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

जब सुंदर को मणिबंध की रेखाएं
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के मणिबंध पर मौजूद रेखाएं सुंदर होती हैं। वहीं पहली रेखा के बीच में 'क्रॉस' का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति को जीवन के पहले हिस्से में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि मध्य और बाद का चरण काफी सुखमय बीतता है। इसके अलावा कई तरह के रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

क्रॉस का चिह्न
मणिबंध से निकली कोई रेखा यदि सीधे गुरु पर्वत पर जाकर मिलती है। इसके साथ ही पहली रेखा पर क्रॉस या कोण का चिन्ह बना हो। तो ऐसे व्य़क्ति को यात्रा से धन लाभ के योग बनते हैं। इसके जीवन में कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

कोण का चिह्न
मणिबंध की पहली रेखा पर कोण का निशान होने पर व्यक्ति को वर्तमान में काफी स्ट्रगल करना पड़ता है। लेकिन 40 की उम्र के बाद उसका भाग्योदय होता है। उसे विरासत प्राप्त होती है। हालांकि मणिबंध की रेखा में नीलापन होता है। तो ऐसा व्यक्ति रोगी होता है। मणिबंध की रेखाएं पीली होने पर यह विश्वासघात का प्रतीक मानी जाती हैं।

त्रिकोण का चिह्न
यदि मणिबंध की पहली रेखा पर त्रिकोण का चिह्न बना हो और त्रिकोण के अंदर क्रॉस का चिन्ह हो। तो ऐसे व्यक्ति उत्तराधिकारी के जरिए धन मिलता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होती और विदेश यात्रा करते रहते हैं। मणिबंध की रेखा हथेली पर होने से व्यक्ति को बड़ा पद प्राप्त होता है और उसे समाज में काफी मान-सम्मान बी मिलता है। 

तारे का चिह्न
अगर मणिबंध की सभी रेखाएं सही स्थान पर होती हैं आप पहली रेखा के बीच में तारे का चिह्न बना होता है। तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को विरासत में काफी धन मिलता है और उसके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाते हैं। लेकिन अगर यह चिह्न हाथ में होता है तो इससे असमय और दुराचार प्रकट होता है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.