फ्यूचर को लेकर हर किसी को चिंता सताती है कि भविष्य में क्या होगा। भविष्य को लेकर तमाम सवाल व्यक्ति के मन में बने रहते हैं। ग्रह-नक्षत्रों एवं मनुष्य के हाथ पर दिखने वाली आड़ी-टेड़ी रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। व्यक्ति के हाथ में जो रेखाएं बनी होती हैं, उनको हस्तरेखा कहा जाता है। हस्तरेखा के जरिए व्यक्ति के स्वास्थ्य, नौकरी, धन और मैरिज लाइफ के बारे में पता लगाया जाता है।
बता दें कि हाथ की उंगलियों में चक्र बनना बेहद अहम माना जाता है। यदि किसी जातक की दोनों हाथ की उंगलियों में एक चक्र हो तो ऐसा व्यक्ति तीव्र बुद्धि वाला और भाषण कला में होशियार होता है। वहीं उंगलियों में दो चक्र बने होने पर व्यक्ति अनेक गुणों से युक्त विद्वान होता है। तीन चक्र शुभ नहीं माने जाते हैं और उंगलियों पर चार चक्र होने से व्यक्ति अपने जीवन में अधिक संघर्ष करता है। जिन जातकों की उंगलियों में पांच चक्र होते हैं, वह लोग लेखन कर्म से अपनी आजीविका चलाते हैं।
उंगलियों में 6 चक्र होने से जातक ज्ञानी और चालाक होता है, सात चक्र होने पर व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है और आठ चक्र होने पर व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहती है। जिस व्यक्ति की उंगलियों में 9 चक्र होते हैं, वह लोग धनवान, ऐश्वर्ययुक्त और फेमस होता है। वहीं उंगलियों में 10 चक्र होने से जातक को अनेक प्रकार की सुख-सुविधा प्राप्त कर राजा के समान जीवन जीता है। अलग-अलग उंगली में चक्र होने का अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है।
उंगलियों पर बने चक्र का प्रभाव
उंगलियों के सबसे ऊपर वाले पोर पर चक्र होने से व्यक्ति भाग्यशाली और धनवान होता है।
अंगूठे पर चक्र होने से व्यक्ति प्रभावशाली, ऐश्वर्यवाल, पिता का सहयोगी, धन को पाने वाला और बौद्धिक कार्यों में निपुण होता है।
तर्जनी उंगली पर चक्र का निशान होने से व्यक्ति प्रभावी, धनवान और मित्रों से लाभ पाने वाला होता है।
मध्यमा उंगली पर चक्र का निशान होने से व्यक्ति धार्मिक प्रवृत्ति वाला और धनवान होता है।
बता दें कि मध्यमा उंगली शनि की उंगली मानी जाती है। ऐसे में इस उंगली पर चक्र होने से शनि की कृपा प्राप्त होती है।
इन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का दुष्प्रभाव कम होता है।
अनामिका उंगली पर चक्र होने से व्यक्ति का जीवन भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति उद्योग धंधों में सफल, प्रतिष्ठित, ऐश्वर्यवान, राजनीतिज्ञ, उत्तम व्यापारी, धनवान, यशस्वी और कुशल प्रशासनिक अधिकारी भी हो सकते हैं।
हाथ की सबसे छोटी उंगली पर चक्र का निशान होने से व्यक्ति सफल व्यापारी बनता है। ऐसे लोग देश-विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करते हैं और सफलता पाते हैं।