होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Foot Palmistry: पैर की उंगली ऐसी होने पर व्यक्ति को मिलती है खूब शोहरत, लोकप्रियता में नहीं होती कमी

By Astro panchang | Dec 02, 2023

ज्योतिष शास्त्र में कई तरीकों से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की तरह ही समुद्र शास्त्र होता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के शरीर की बनावट के आधार पर उसका व्यक्तित्व जाना जा सकता है। हाथों और पैरों की उंगली की लंबाई और उनके आकार को देखकर भी व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी दी जाती है।
 
ऐसे में अगर आप भी अपने बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पैर की उंगलियों की बनावट के बारे में काफी कुछ बताने जा रहे हैं। जिनको देखकर आप अपने भविष्य के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

पैर की उंगली दाहिनी ओर झुकी होने पर
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी जातक के पैर की उंगलियां कुछ दाहिनी तरफ झुकी होने के साथ मुलायम और आपस में मिली हुई हैं, तो समुद्र शास्त्र में ऐसे व्यक्ति को काफी भाग्यशाली माना गया है। इस तरह के व्यक्ति को सम्मान और प्रतिष्ठा दोनों प्राप्त होते हैं।

पैर के अंगूठे से बड़ी हो उंगली
जिन व्यक्तियों के पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली साइज में बड़ी होती है। ऐसे लोगों को भी भाग्यशाली माना जाता है। पैर के इस तरह की बनावट वाले जातक को अपनी पत्नी से भरपूर सुख प्राप्त होता है। ऐसे जातकों की पत्नियां नौकरी या फिर बिजनेस वाली होती हैं।

चपटी हों पैर की उंगली
जिन व्यक्तियों के पैर की उंगली चपटी व फैली होती हैं, यानी की उंगलियां दूर-दूर होती हैं। उन व्यक्तियों के पास हमेशा धन की कमी बनी रहती है। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में सुख से ज्यादा दुख बने रहते हैं।  

अंगूठे से छोटी उंगली
जिन व्यक्तियों के अंगूठे के बराबर वाली उंगली अंगूठे से छोटी होती है। उस व्यक्ति को स्त्री सुख कम मिलता है। वैवाहिन जीवन में भी इन्हें पत्नी का साथ कम मिलता है।

प्रदशिनी से बड़ी हो मध्यमा
यदि किसी व्यक्ति की मध्यमा उंगली प्रदशिनी से बड़ी होती है, तो समुद्र शास्त्र के मुताबिक ऐसा व्यक्ति विद्वान होता है। यह लोग अपने ज्ञान से धन कमाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिस जातक के पैर की मध्यमा उंगली प्रदशिनी के बराबर होती है और उंगलियों से थोड़ी चिपकी होती है। तो ऐसे जातक के एक से ज्यादा पुत्र हो सकते हैं।

मध्यमा से बड़ी हो अनामिका उंगली
जिन लोगों के पैर की अनामिका उंगली मध्यमा से बड़ी होती है, ऐसे लोग शौकीन मिजाज के व्यक्ति होते हैं। यह विपरीत लिंग की ओर अधिक आकर्षित होते हैं और दोस्ती करते हैं। इन जातकों को लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है।

मोटी हो कनिष्ठिका उंगली
जिन जातकों के पैर की प्रदशिनी और कनिष्ठिका उंगली थोड़ी मोटी होती है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में मां का सुख कम मिलता है। यह लोग अपनी मां के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं।

पैर की चारों उंगलियां हो बराबर
जिन लोगों के पैर के अंगूठे के अलावा चारों उंगलियां एक समान यानी की एक साइज की होती हैं। वह लोग काफी ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोग सामान्य से थोड़ा अच्छा जीवन जीते हैं। इन लोगों को खूब लोकप्रियता हासिल होती हैं। लेकिन जीवन के कई अन्य मामलों में यह अपना कमाल नहीं दिखा पाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.