होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry Tips: हथेली की बनावट खोलती है आपकी जिंदगी का राज, जानिए क्या कहता है हस्तशास्त्र

By Astro panchang | Oct 19, 2024

हमारी हथेली पर तमाम आड़ी तिरछी रेखाएं मौजूद होती हैं। हालांकि इन रेखाओं का कुछ न कुछ मतलब होता है। हथेली में मौजूद रेखाओं के आधार पर हस्तरेखा विज्ञान की सहायता से हम अपने भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वैसे हम सभी ने हथेली की रेखाओं के बारे में सुना है। जिसके आधार पर भविष्य के बारे में बताया जाता है। लेकिन बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र में न सिर्फ हथेली बल्कि हथेली की बनावट और उसके आकार के आधार पर भी व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जान सकता है।

बता दें कि जिस तरह से हर व्यक्ति की हथेली की रेखाएं अलग-अलग होती हैं। ठीक उसी तरह से हथेली का आकार भी सबका अलग-अलग होता है। हर तरह की हथेली की अपनी कुछ विशेषता होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हथेली के आकार से भविष्य के बारे में बताने जा रहे हैं।

कठोर हथेली
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की हथेली कठोर होती है, उनको जीवन में खुशी से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यह लोग ईमानदार और कर्मठ होते हैं। कठोर हथेलियों वाले जातक अपने हर काम को समय से पूरा करने में विश्वास रखते हैं।

कोमल हथेली
जिन लोगों की हथेलियां बहुत कोमल होती हैं, वह काफी भाग्यशाली होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक इन लोगों को मन-मुताबिक जीवनसाथी मिलता है। वहीं माना जाता है कि कोमल हथेलियों वाले जातकों को अधिक सुख मिलता है।

बड़ी हथेली
हस्तशास्त्र के बड़ी हथेली वाले जातक बहुत समझदार और गंभीर होते हैं। यह लोग अपना हर काम जिम्मेदारी के साथ करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के बल पर जीवन में अच्छी सफलता पाते हैं। वहीं सामाजिक और धार्मिक कार्यों में यह लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। वहीं इन लोगों को नई-नई चीजों के बारे में जानना पसंद होता है।

छोटी हथेली
बता दें कि जिन लोगों की हथेली छोटी होती है, वह लोग सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। ऐसे जातक दिल के साफ होते हैं और इन लोगों को भक्ति और भजन करना बहुत पसंद होता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक छोटी हथेली के लोगों को जीवन के सभी प्राप्त होते हैं। वहीं यह लोग काफी जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.