होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry: हाथ की रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है आपका भविष्य, देखें कितने लकी हैं आप

By Astro panchang | Oct 25, 2023

हर व्यक्ति की हाथ की रेखाएं और उनकी बनावट अलग-अलग प्रकार की होती हैं। जिस तरह से हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भविष्य का पता लगाया जाता है, उसी तरह हथेली के आकार को भी देखकर मनुष्य के भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हथेली की बनावट को देखकर यह पता लगाया जा सकता है, कि व्यक्ति कितना भाग्यशाली है।
 
वह अपने जीवन में कितनी तरक्की करेगा और उसका आने वाला भविष्य कैसा होगा। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक मनुष्य के हाथ की बनावट और लंबाई-चौड़ाई को देखकर भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं व्यक्ति की हथेली के आकार के मुताबिक उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में।  

छोटी हथेली
छोटी हथेली वाले लोग अपने जीवन में बहुत सुखी होते हैं। ऐसे लोग दिल के साफ और नरम दिल वाले होते हैं। छोटी हथेली वाले लोगों का मन भक्ति और भजन आदि में ज्यादा लगता है। छोटी हथेली वाले लोगों का स्वभाव जिज्ञासाओं से भरा हुआ होता है। ये लोग हमेशा नई-ऩई चीजों को सीखने में रूचि रखते हैं।   

बड़ी हथेली
ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत जिम्मेदार होते हैं। इसके साथ ही ये लोग काफी समझदार और गंभीर भी होते हैं। बड़ी हथेली वाले व्यक्ति कठिन परिश्रम करके जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।   

कोमल हथेली
हथेलियों में ज्यादा मांस होने के कारण हथेली कोमल होती है। कोमल हथेली वाले लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये लोग अपने जीवन में अधिक सुखों को प्राप्त करते हैं। 

कठोर हथेली
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कठोर हथेली वाले लोग बहुत ही कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ऐसे लोगों को अपने जीवन में सुखी रहने के लिए कठिन परिश्रम करनी पड़ती है। ऐसे लोग अपने काम को पूरी ईमानदारी और विश्वास के साथ करते हैं। इतना ही नहीं कठोर हथेली वाले लोग हर काम को समय से पूरा करने में यकीन रखते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.